आनंद महिंद्रा ने किया दावा
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उस व्यक्ति की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ दिन पहले भी पंजाब में एक ऐसी ही डिवाइस का वीडियो देखा था, लेकिन यह वीडियो उससे भी आगे का है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे ज्यामितीय तरीके से समाधान करना बेहद पसंद है। मैं दावा करता हूं कि इस डिवाइस को बनाने वाला व्यक्ति बेहतरीन आइडिया से हमारी फैक्ट्री के लेआउट को और भी उपयोगी बना सकता है।
कुछ दिन पहले भी देखा था ऐसा ही वीडियो
बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक ऐसी ही वीडियो में एक शख्स बड़ी चतुराई से कम जगह में आपनी कार पार्क कर देता है। आनंद महिंद्रा ने उस वीडियो को भी साझा करते हुए उस व्यक्ति की प्रसंशा की थी।
कम जगह में ऐसा कमाल
वहीं नए वीडियो में एक व्यक्ति पहले अपनी कार को घर की दीवार के पास लाता है उसके बाद उसे रिवर्स गियर में लोहे के बने एक रैक पर चढ़ाता है। उसके बाद व्यक्ति उस कार से बाहर निकल जाता है। वह व्यक्ति रैक को धक्का मारते हुए सीढ़ी के नीचे खिसका देता है। यानी वीडियो देखकर लगता है कि उसने कितने कम स्पेस में बहुत ही अच्छे तरीके से गाड़ी को पार्क किया है। हालांकि वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है और कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है।