अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी समय से पहले खराब होने लगती है। अगर बैटरी की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि बैटरी की ध्यान कैसे रखा जाए। हम इस खबर में आपको ऐसे चार कामों की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे दूरी बनाकर इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
EV Charging Stations
- फोटो : For Reference Only
चार्जिंग स्टेशन का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सर्टिफाइड चार्जिंग स्टेशन पर ही इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करना चाहिए। इसका कारण है कि सर्टिफाइड चार्जिंग स्टेशन को बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। जिससे चार्जिंग के दौरान वाहन को नुकसान होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
एसी चार्जर का करें उपयोग
इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर उपाय है कि एसी चार्जर के उपयोग से बैटरी को चार्ज किया जाए। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कार के साथ एसी चार्जर को ही कंपनियों की ओर से दिया जाता है। इस तरह के चार्जर से बैटरी चार्ज करने में समय तो लगता है लेकिन फास्ट चार्जर की तुलना में एसी चार्जर बैटरी को कम नुकसान पहुंचाता है।
तापमान का रखें ध्यान
कोशिश करनी चाहिए कि कभी-भी इलेक्ट्रिक कार से घर या ऑफिस पहुंचने के तुरंत बाद वाहन को चार्ज ना करें। कार चलाने पर उसका तापमान काफी ज्यादा होता है, जिससे तुरंत चार्ज करने पर बैटरी को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर कुछ समय बाद वाहन को चार्ज किया जाए तो इससे तापमान कम हो जाता है और बैटरी को नुकसान नहीं होता।
ओवरचार्जिंग से बचें
इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी सहित अन्य सभी प्रकार के ईवी को ओवरचार्ज करने से बचना चाहिए। वैसे तो कुछ इलेक्ट्रिक कारों में ओवरचार्ज से बचाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाता है। लेकिन फिर भी इसका ध्यान रखना चाहिए कि बैटरी को ओवरचार्ज करने से उसकी क्षमता कम हो जाती है, जिससे कार की रेंज भी कम हो जाती है।