ata Motors की नई Altroz 2025 अपडेटेड वर्जन के साथ मार्केट में आ चुकी है। खास बात ये है कि यह एकमात्र प्रीमियम हैचबैक है जो पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्पों में आती है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza और Hyundai i20 जैसी गाड़ियों से है। आइए जानते हैं इन तीनों में से माइलेज के मामले मे कौन सबसे आगे है।
Maruti Suzuki Baleno Regal Edition
- फोटो : Maruti Suzuki
Altroz 2025 Vs Baleno Vs i20: सीएनजी में किसका माइलेज ज्यादा
Tata Altroz CNG में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72.4 bhp और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। सीएनजी में इस कार की क्लेम्ड माइलेज 26.90 किमी/किलोग्राम है।
वहीं, Baleno और Glanza भी 1.2 लीटर इंजन के साथ आते हैं, लेकिन ये थोड़ा ज्यादा पावरफुल हैं। दोनों कारें Altroz से बेहतर माइलेज देते हुए सीएमनजी में 30.61 किमी/किलोग्राम की फ्यूल एफिसिएंसी देती हैं। Altroz में 60-लीटर का डुअल सिलेंडर CNG टैंक मिलता है, जबकि Baleno और Glanza में 55-लीटर का सिंगल टैंक आता है। Hyundai i20 अभी CNG ऑप्शन में उपलब्ध नहीं है।
2025 Tata Altroz Facelift
- फोटो : Tata Motors
Altroz 2025 Vs Baleno Vs i20: डीजल में कौन आगे
Altroz इस सेगमेंट में इकलौती डीजल कार है। इसमें 1.5-लीटर का इंजन मिलता है जो 88.7 bhp और 200 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। Tata के अनुसार, इसका माइलेज 23.60 किमी/लीटर है।
Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Altroz 2025 Vs Baleno Vs i20: पेट्रोल वर्जन में किसका पलड़ा भारी?
तीनों कारें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं, लेकिन Altroz में 3-सिलेंडर इंजन है, जबकि Baleno और i20 में 4-सिलेंडर यूनिट्स हैं। टाटा ने अल्ट्रोज पेट्रोल की माइलेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी माइलेज 18 – 20 kmpl के आसपास हो सकती है। वहीं, Baleno के मैनुअल में 22.35 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक में 22.94 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है। i20 में लगभग 20 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है।