फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volvo का बड़ा फैसला, अब लॉन्च होने वाली सभी कारों की टॉप स्पीड होगी 180 किमी प्रति घंटा

Thu, 21 May 2020 10:30 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Volvo
विज्ञापन
Volvo ने अपनी सभी कारों की स्पीड अब लिमिटेड करने का फैसला किया है। दरअसल कंपनी ने यह फैसला लगातार बढ़ रही एक्सीडेंट की घटनाओं को देखते हुए लिया है। कंपनी का कहना है कि वह ऐसी घटनाओं में कटौती करना चाहती है इसलिए वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने वाली सभी कारों की टॉप स्पीड अब 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 
विज्ञापन

अब कारों की टॉप स्पीड होगी 180 किलोमीटर प्रति घंटा

Volvo Car सेफ्टी सेंटर के हैड Malin Ekholm ने कहा कि कार निर्माता की जिम्मेदारी है कि यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बेहतर बनाए। उन्होंने कहा कि स्पीड कैप और केयर कुंजी लोगों को प्रतिबिंबित करने और महसूस करने में मदद करती है कि स्पीड खतरनाक है। कंपनी का मानना है कि एक लिमिटेड स्पीड से ऊपर इन कारों की सेफ्टी टेक्नोलॉजी और वाहन की बनावट एक्सीडेंट से बचने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए कंपनी ने अपनी सभी कारों की टॉप स्पीड को 180 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए यह कदम उठाया है। 

Luminar के साथ साझेदारी

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले Luminar के साथ साझेदारी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने फैसला लिया था कि वह अगली जनरेशन कारों को LIDAR टेक्नोलॉजी से सुसज्जित करेगी। कंपनी ने घोषणा की कि उसके सभी अगली जनरेशन के SPA 2 मॉड्यूलर वाहन आर्किटेक्चर 2022 से स्वायत्त ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए तैयार हार्डवेयर के रूप में उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

Care Key

कंपनी ने कहा कि Luminar LIDAR यूनिट को नई कारों की छत में मूल रूप से एकीकृत किया जाएगा। इस साझेदारी का लक्ष्य विशेष रूप से राजमार्गों के लिए Volvo की पहली पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी प्रदान करना है। कंपनी ने  Luminar के साथ यह साझेदारी कुछ सप्ताह पहले ही की है। बता दें कि आगामी सभी नई Volvo कारों को एक Care Key भी मिलेगा जो कि मालिकों और ड्राइवरों को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के अलावा अतिरिक्त स्पीड निर्धारित करने की अनुमति देता है। यह ऐसे मामलों में ज्यादा मदद करता है जहां ड्राइवर कार चलाना सीख रहा है या दूसरों को अपनी कार चलाने के लिए उधार दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें