फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Accidents: भारत में बाइक एक्सीडेंट के डराने वाले आंकड़े! हर साल 75,000 से ज्यादा लोग गंवा रहे जान

Tue, 18 Mar 2025 06:09 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित दोपहिया वाहन चालक होते हैं। साल 2022 में बाइक दुर्घटनाओं में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident Report: भारत में बाइक लोगों के सफर का सबसे आम जरिया है। भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में बाइक न केवल सुविधाजनक होती है, बल्कि यह समय भी बचाती है। लेकिन लापरवाही, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी की वजह से बाइक हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में मौत का बढ़ता आंकड़ा
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में सड़क हादसों में 1,68,491 लोगों की मौत हुई, जो 2021 की तुलना में अधिक है। साल 2021 में यह आंकड़ा 1,55,622 था। यह दिखाता है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

बाइक हादसों में सबसे ज्यादा मौतें
सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित दोपहिया वाहन चालक होते हैं। साल 2022 में बाइक दुर्घटनाओं में 75,000 से ज्यादा लोगों की जान गई, जो कुल सड़क हादसों में हुई मौतों का 44 प्रतिशत है। साल 2021 में यह आंकड़ा 69,240 था। यानी हर साल हजारों लोग सिर्फ बाइक से जुड़े हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


सतर्कता ही सुरक्षा
अगर आप भी बाइक चलाते हैं, तो यह जरूरी है कि हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बाइक स्टंट करने से बचें। आपकी एक छोटी-सी गलती आपकी जिंदगी छीन सकती है। याद रखें, सुरक्षा ही सबसे बड़ी समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें