फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने अपनी Innova को कराया मॉडिफाई, उसके आगे Mercedes S-class भी पड़ी फीकी!

Sun, 05 Apr 2020 12:20 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : a
गाड़ियों को मॉडिफाई कराने का अपना अलग ही क्रेज है। कुछ लोग तो अपनी गाड़ियों को चलता फिर घर ही समझते हैं। उसकी वजह यह भी है कि वह अपनी गाड़ी को इस तरह से डिजाइन कराते हैं कि उसमें सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हों। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने भी अपनी गाड़ी को मॉडिफाई कराया है, जिसके बाद मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी उसके सामने फीकी पड़ गई हैै।
विज्ञापन

2 of 5
modified car - फोटो : Social Media

दिलीप छाबड़िया से डिजाइन

माधुरी ने अपनी एमपीवी को देश के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया से डिजाइन कराया है। बता दें कि यह कोई लग्जरी कार नहीं है बल्कि टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा है। हालांकि मॉडिफाई होने के बाद इस इनोवा ने मर्सिडीज बेंज एस क्लास को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
modified car - फोटो : Social Media

चार महीने में हुई डिजाइन

डिजाइन हुई इनोवा की बीच वाली पंक्ति में एक फ्रिज, ट्रे होल्डर और कप होल्डर लगा है। साथ ही तस्वीर में आप दो स्क्रीन भी देख सकते हैं। वहीं एक तीसरी स्क्रीन को सेंटर कंसोल में लगाया गया है। डिजाइनर छाबड़िया का कहना है कि गाड़ी को डिजाइन करने में पूरे चार महीने का समय लग गया है। उन्होंने बताया कि इसके केबिन को ऑडी ए8 L's  की तरह तैयार किया गया है।  

4 of 5
modified car - फोटो : Social Media

इनोवा का टॉप ट्रिम पेट्रोल वर्जन

दिलीप छाबड़िया ने जिस क्रिस्टा को डिजाइन किया है वह इनोवा का टॉप ट्रिम का पेट्रोल वर्जन है। हालांकि इस कार की कीमत का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। गाड़ी के इंजन में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। अब इस गाड़ी की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modified car - फोटो : Social Media

पहले से ज्यादा आरामदायक

इस कार को डीसी ने एस क्लास की तुलना में अधिक आरामदायक बनाया है। इसके इंटीरियर में सीटों पर हल्के बेज रंग की लैदर अपहोल्सट्री का भी प्रयोग किया गया है। गाड़ी के केबिन में वुड और ब्रश एल्यूमीनियम का प्रयोग भी किया गया है। गाड़ी की तीसरी पंक्ति में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। डिजाइन कररी गई इनोवा क्रिस्टा एक 7 सीटर कार है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें