फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में पेश हुए 82 वाहन, बाइक से लेकर एसयूवी तक हैं शामिल, जानें पूरी डिटेल

Wed, 18 Jan 2023 04:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो 2023 का बुधवार को आखिरी दिन है। इस बार एशिया के सबसे बड़े वाहनों के मेले में कुल 82 वाहनों को लॉन्च और पेश किया गया। किस तरह के वाहन इसमें शामिल रहे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 14
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 का बुधवार को आखिरी दिन है। 2020 के बाद हुए इस एक्सपो में कई तरह के वाहनों को पेश और लॉन्च किया गया। 11 से 18 जनवरी के बीच कुल 82 वाहनों को पेश किया गया। इनमें कौन-कौन सी कंपनियों ने किस वाहन को लॉन्च और शोकेस किया। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

पेश हुए कितने वाहन

2 of 14
Tata Motors Auto Expo 2023 - फोटो : Tata Motors
ऑटो एक्सपो 2023 में पहले दो दिन में ही वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों को पेश और लॉन्च किया था। इस दौरान कुल 82 वाहनों को लॉन्च और पेश किया गया। पहले दिन 59 वाहन और दूसरे दिन 23 वाहनों को लॉन्च और पेश किया गया। इसके अलावा कंपनियों की ओर से भारतीय बाजार में मिल रहे अन्य उत्पादों को भी ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें- Toyota Mirai at Auto Expo: फुल टैंक में दिल्ली से पहुंच जाती है उदयपुर, जानें कैसी है टोयोटा की हाइड्रोजन कार
विज्ञापन

मारुति से हुई शुरुआत

3 of 14
Maruti electric EVX - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में तीन एसयूवी को शोकेस किया गया। इनमें से दो एसयूवी को कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च भी किया। मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी ईवीएक्स को शोकेस किया गया जबकि जिम्नी और फ्रॉन्क्स एसयूवी को लॉन्च किया गया।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: मारुति की जिम्नी से होगा महिंद्रा की थार का मुकाबला, जानें कौन सी एसयूवी का पलड़ा होगा भारी

टाटा मोटर्स

4 of 14
Auto Expo 2020 Tata Sierra Electric SUV Concept - फोटो : Social Media
ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स की ओर से हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक, आईसीई और सीएनजी की कारों को शोकेस किया गया। कंपनी ने इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार अविन्या को पेश किया। 90 के दौर में मिलने वाली एसयूवी सिएरा का इलेक्ट्रिक अवतार भी कंपनी ने ऑटो एक्सपो में दिखाया। इसके साथ ही हैरियर का इलेक्ट्रिक अवतार भी एक्सपो में देखने को मिला। टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कर्व को भी शोकेस किया गया। पंच और अल्ट्रोज को ड्यूल सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने सीएनजी के साथ पेश की पंच एसयूवी, जानें क्या है खासियत
विज्ञापन

एमजी मोटर्स

5 of 14
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से भी ऑटो एक्सपो 2023 में कई वाहनों को पेश किया गया। कंपनी ने अपडेट के साथ नई हैक्टर को लॉन्च किया। अब इसमें ADAS का लेवल-2 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने एमजी4 इलेक्ट्रिक को पेश किया। कंपनी की ओर से हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक वाली एमपीवी ईयूनिक7 को भी ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में एमजी ने लॉन्च की नई हेक्टर, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन

लेक्सस

6 of 14
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
जापानी लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेक्सस की ओर से भी ऑटो एक्सपो 2023 में कई वाहनों को प्रदर्शित किया गया। इन वाहनों में से कई इलेक्ट्रिक वाहन रहे। वहीं कंपनी ने एक्सपो में मिड साइज लग्जरी एसयूवी आरएक्स को पेश किया। कंपनी इस एसयूवी को कुछ समय बाद लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसके लिए बुकिंग्स को शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: लेक्सस ने दिखाई मिड साइज लग्जरी एसयूवी RX 350h, जानें कैसे हैं फीचर्स और कब होगी लॉन्च
विज्ञापन

ह्यूंदै

7 of 14
शाहरुख खान पहुंचे ऑटो एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक आयोनिक-5 को लॉन्च किया गया। कंपनी की ओर से इसे 44.95 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया गया। लॉन्चिंग के दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद रहे। कंपनी की ओर से एक्सपो में अन्य कारों को भी शोकेस किया गया है।

यह भी पढ़ें- जानें ह्यूंदै आयोनिक5 की क्या हैं कीमत और खूबियां

किआ

8 of 14
Kia EV9 Concept - फोटो : Kia
ह्यूंदै की तरह ही किआ की ओर से भी ऑटो एक्सपो में कई कारों की झलक दिखाई गई। कंपनी ने एक्सपो के दौरान इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी ईवी9 और केए4 को दिखाया। इन उत्पादों में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में Maruti ने दिखाई नई एसयूवी Fronx, जानें क्या हैं खूबियां

बीवाईडी

9 of 14
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी बीवाईडी की ओर से ऑटो एक्सपो में दो कारों को पेश किया गया। इनमें से एक एसयूवी एट्टो-3 के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया गया जबकि दूसरी इलेक्ट्रिक सेडान सील को पेश किया गया। आने वाले समय में कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सेडान कार सील को लॉन्च भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: BYD ने ऑटो एक्सपो में पेश किए अपने दो इलेक्ट्रिक वाहन, देखें डिजाइन और फीचर्स

प्रावेग

10 of 14
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी प्रावेग ने ऑटो एक्सपो को सेना के नाम किया। कंपनी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में सेना के लिए खासतौर पर बनाई जा रही वीर को शोकेस किया। कंपनी के मुताबिक यह सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन की गई है। इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी को 900 मिलीमीटर गहरे पानी से भी निकाला जा सकता है और इसे जरूरत पड़ने पर एयरड्रॉप भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में प्रावेग ने दिखाई कॉन्सेप्ट ईवी, बनेगी सेना की मददगार, जानें पूरी डिटेल

अल्ट्रावॉयलेट

11 of 14
Ultraviolette F99 Concept Motorcycle at Auto Expo 2023 - फोटो : Ultraviolette
इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाले स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट की ओर से एक्सपो में कॉन्सेप्ट एफ99 को शोकेस किया गया। कंपनी ने यह बाइक मुख्य तौर पर रेसिंग के लिए बनाई है लेकिन आने वाले समय में इसका प्रोडक्शन वर्जन भी लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इस बाइक के जरिए प्रेरणा लेकर कई बाइक्स बनाने का काम कर रही है और इससे ही प्रेरणा लेकर कंपनी ने एफ77 को बनाया है।

यह भी पढ़ें- 200 की रफ्तार से चलेगी यह ई-बाइक, जानें खूबियां

बनेली-कीवे

12 of 14
Keeway SR250 - फोटो : For Reference Only
इटालियन बाइक मेकर बनेली की ओर से भी ऑटो एक्सपो में कई बाइक्स को पेश किया गया। इनमें बाइक्स के अलावा स्कूटर भी शामिल थे। कंपनी ने मुख्य रूप से 250 सीसी की बाइक्स से लेकर 750 सीसी तक की बाइक्स को एक्सपो में शोकेस किया है।

यह भी पढ़ें- Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सुपर मीटियोर 650, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

लाइगर मोबिलिटी

13 of 14
Liger X and X+ Electric Scooters - फोटो : Liger
लाइगर की ओर से ऑटो एक्सपो में सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया। यह स्कूटर ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है जो बाइक या स्कूटर चलाना सीख रहे हैं। इसके साथ ही यह बुजुर्ग और महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जिन्हें स्कूटर बैलेंस करने में परेशानी होती है। इस फीचर के कारण यह स्कूटर गिरता नहीं है और खुद ही बैलेंस बनाता है।

यह भी पढ़ें- जानें कैसा है सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर लाइगर एक्स
विज्ञापन

फ्लेक्स फ्यूल का भी दिखा जलवा

14 of 14
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल की बाइक्स और कारों को भी प्रदर्शित किया गया। होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा, टीवीएस, बजाज, मारुति और टोयोटा की ओर से एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली बाइक्स को भी दिखाया गया। आने वाले समय में इस तकनीक वाले वाहनों को देशभर में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: देशभर में 20 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है यह कंपनी, जानें क्या है प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें