फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'फास्टैग' से टोल पर 75 प्रतिशत वाहन भर रहे रफ्तार, कैश लेन पर लग रही कतार

Wed, 18 Dec 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर फास्टैग लागू होने के साथ ही 75 प्रतिशत वाहन चालकों ने इसको लगवा लिया है। जिससे टोल प्लाजा पर फास्टैग धारक वाहन चालकों को बिना रुके आराम से निकलने की सहूलियत मिल रही है। अभी 25 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लग पाए हैं। जिन्हें टूंडला टोल प्लाजा पर अलग कैश की लेन से निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन


15 दिसंबर से टोल प्लाजा पर कटने वाले टोल टैक्स को लेकर फास्टैग लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद वाहन चालकों ने धड़ाधड़ फास्टैग लगवाना शुरू कर दिया था। हालांकि अभी भी बहुत से वाहन चालकों ने फास्टैग नहीं लगवाए हैं। इसके चलते उनके लिए अलग से कैश की लेन चालू रखी गई है। 

इन लेनों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी दिखायी दे रहीं हैं। वहीं जिन वाहन चालकों ने फास्टैग लगवा लिए हैं। उनके वाहन फर्राटे भरते हुए निकल रहें। टूंडला टोल प्लाजा से लगभग 75 प्रतिशत फास्टैग लगे वाहन गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है इस माह के अंत तक 99 प्रतिशत वाहन फास्टटैग से गुजरने लगेंगे। टूंडला टोल प्लाजा पर कुल 14 लेन हैं। जिनमें से दस को फास्टटैग के लिए चालू कर दिया गया है। फास्टैग में 2.5 प्रतिशत का कैश बैक भी मिलेगा। 

चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

फास्टैग से टोल कटते ही वाहन स्वामी के मोबाइल पर तत्काल टोल का मैसेज आएगा। जिससे पता चल जाता है कि गाड़ी किस टोल से होकर गुजरी है। ऐसे में यदि कोई गाड़ी चोरी होती है और वह जिस टोल से गुजरेगी उसकी लोकेशन वाहन स्वामी को टोल से गुजरते ही पता चल जाएगी।

टूंडला टोल प्लाजा के मैनेजर जयवंत देशले ने बताया कि अभी तक टोल पर आने वाले 75 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग लग चुके हैं। 25 प्रतिशत पर नहीं लगे हैं, जिन्हें कैश की लेन से निकाला जा रहा है। वो भी अगले माह तक पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें