फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto News: हैरान करने वाला सच, एक कार को बनाने में खर्च होता है इतना सारा पानी, जानें डिटेल

Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपने कार का इस्तेमाल किया होगा। ये भी हो सकता है कि आप कार चलाते हो, मगर क्या आप जानते हैं कि एक कार को तैयार होने में कितना पानी खर्च होता है। अगर नहीं तो इस खबर को जानें। 
विज्ञापन
Auto News - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप खबरों पर ध्यान देते हैं तो आप जानते होंगे कि बीते दिनों बेंगलुरु में पानी को लेकर कितना बड़ा संकट सामने आया था। बेंगलुरु में पानी की कमी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां पर इस बात का जिक्र करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि भारत आने वाले कुछ सालों में ऑटो उद्योग का अड्डा बनने वाला है। भारत में आने वाले कुछ सालों में बड़े स्तर पर कारों का उत्पादन होगा। ऐसे में पानी की कमी भारत को ऑटो सेक्टर का अड्डा बनने से रोक सकती है। जानिए क्या है इसकी वजह। 

विज्ञापन

एक कार बनने में लगता है ढेर सारा पानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक कार को तैयार करने के लिए लगभग 40 हजार गैलन पानी का इस्तेमाल होता है। इतने पानी को एक आम इंसान 2 हजार दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। ये तो आप जानते होंगे कि कार को बनाने के लिए स्टील और लोहे का इस्तेमाल होता है। कार तैयार करने के लिए जब स्टील और लोहे का इस्तेमाल होता है, तो पहले उसे गर्म करके मोड़ा जाता है। कार की बॉडी बनाने के लिए लोहे और स्टील को जल्दी ठंडा करना होता है। ऐसे में भारी मात्रा में पानी का इस्तेमाल होता है, ताकि लोहा और स्टील जल्दी ठंडा हो जाए। इसके बाद लोहे और स्टील को डिजाइन के हिसाब से फोल्ड किया जाता है। 
विज्ञापन

उपकरणों की होती है मशीनों से घिसाई

कार बनाने में पानी का इस्तेमाल यहां तक ही सीमित नहीं है। कार की बॉडी तैयार होने के बाद कार का पेंट और उसे सही ढंग से फिनिशिंग देने के लिए भी पानी का काफी इस्तेमाल होता है। इसके बाद कार के कई पार्ट्स को फिट किया जाता है। इसके लिए कार के कई उपकरणों की मशीनों से घिसाई होती है, जिसमें भी पानी का इस्तेमाल होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो कार पर चमक नहीं आती है। इस तरह से एक कार तैयार होने में बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल होता है। एक कार लगभग 40 हजार गैलन पानी खर्च करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें