फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक: कौन-सी गाड़ी रही सबसे आगे? देखें देश की टॉप 20 टू-व्हीलर्स की लिस्ट

Thu, 29 Oct 2026 05:09 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्प्लेंडर की छह महीने में 21.30 लाख बिक्री।
  • हर दिन 11,836 से ज्यादा यूनिट बिकीं।
  • शाइन 125 दूसरे नंबर पर रही।
  • पल्सर की बिक्री पिछले साल से घटी।
  • टॉप 20 बाइक्स की पूरी सेल्स लिस्ट।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बाइक खरीदने वालों के बीच हीरो स्प्लेंडर ने अपना जलवा बरकरार है। फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही में इसकी 21.30 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं। यानी हर दिन इसे करीब 11,836 से ज्यादा लोगों ने खरीदा। बिक्री की दौड़ में स्प्लेंडर ने होंडा शाइन और बजाज पल्सर जैसे लोकप्रिय मॉडल्स को काफी पीछे छोड़ दिया। वहीं, कुछ बाइक्स की बिक्री बढ़ी, तो कुछ की मांग में गिरावट देखने को मिली। आइए, अप्रैल से सितंबर 2026 के आंकड़ों से जानते हैं कि देश में किन मोटरसाइकिलों का सबसे ज्यादा क्रेज रहा।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा कौन-सी बाइक बिकी?

  • हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच इसकी कुल 21,30,637 यूनिट बिकीं। पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी अप्रैल से सितंबर 2025 में इसकी 17,80,081 यूनिट बिकी थीं। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
  • वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद होंडा शाइन 125 और SP 125 की संयुक्त बिक्री 9,65,571 यूनिट रही। दोनों के बीच बिक्री का अंतर 11,65,066 यूनिट का रहा। यानी स्प्लेंडर ने दूसरे नंबर के मॉडल से दोगुने से भी ज्यादा यूनिट बेचीं।

FY27 की पहली छमाही में टॉप 20 मोटरसाइकिलों की बिक्री
अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान बिक्री के आधार पर टॉप 20 बाइक्स की सूची नीचे दी गई है। इसमें फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही (H1 FY27) और पिछले साल की समान अवधि (H1 FY26) की बिक्री के आंकड़े शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन सी बाइक हैं...

विज्ञापन

 

नंबर मॉडल H1 FY27 बिक्री H1 FY26 बिक्री
1 स्प्लेंडर 21,30,637 17,80,081
2 शाइन 125 या एसपी 125 9,65,571 8,69,190
3 पल्सर 6,33,015 6,79,612
4 एसएफ डीलक्स 4,42,827 5,29,573
5 अपाचे 3,34,347 2,72,048
6 क्लासिक 350 2,43,132 1,87,591
7   सीबी यूनिकॉर्न 150 2,28,721 1,73,203
8 रेडर 2,08,209 2,05,608
9 प्लेटिना 1,70,195 2,14,064
10 बुलेट 350 1,57,207 1,16,810
11 हंटर 350 1,34,246 1,13,814
12 ग्लैमर 1,22,108 77,555
13 पैशन 1,15,369 1,24,952
14 शाइन 100 1,02,833 1,09,887
15 एक्सट्रीम 125R 96,194 93,055
16 रेडियन 86,805 71,490
17 एफजेड 78,124 78,798
18 स्पोर्ट 72,564 76,755
19 मीटिओर 350 61,954 54,848
20 रोनिन 61,829 34,152


क्या कहते हैं आंकड़ें?

  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फाइनेंशियल ईयर 2027 (H1) के सेल्स आंकड़ों से यह साफ होता है कि स्प्लेंडर ने पिछले साल के 17,80,081 यूनिट के मुकाबले अपनी बिक्री में बड़ी बढ़त दर्ज की है। 
  • वहीं, होंडा शाइन 125 या SP 125 ने भी 8,69,190 से बढ़कर 9,65,571 यूनिट का आंकड़ा छू लिया। बजाज पल्सर 6,33,015 यूनिट (H1 FY26 में 6,79,612) के साथ तीसरे स्थान पर रही।
  • इसके अलावा टीवीएस अपाचे (3,34,347 यूनिट), रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (2,43,132 यूनिट), होंडा CB यूनिकॉर्न 150 (2,28,721 यूनिट) और टीवीएस रोनिन (61,829 यूनिट) जैसी बाइक की मांग में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।
  • जबकि हीरो पैशन की बिक्री पिछले साल की समान अवधि में 1,24,952 यूनिट थी, जो इस बार घटकर 1,15,369 यूनिट रह गई। होंडा शाइन 100 की बिक्री भी 1,09,887 यूनिट से घटकर 1,02,833 यूनिट हो गई।
  • हालांकि, हीरो एक्सट्रीम 125R की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। इसकी 96,194 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 93,055 यूनिट बिकी थीं। रेडियन की बिक्री भी 71,490 यूनिट से बढ़कर 86,805 यूनिट हो गई।
  • यामाहा एफजेड की बिक्री में मामूली गिरावट रही। अप्रैल से सितंबर 2026 में इसकी 78,124 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 78,798 यूनिट बिकी थीं। बजाज स्पोर्ट की बिक्री भी 76,755 यूनिट से घटकर 72,564 यूनिट रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें