कितनी है कीमत?
2027 कावासाकी निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.34 लाख तय की गई है। जो की पिछले बाइक की तुलना में लगभग 17 हजार रुपये अधिक है। यानी नए मॉडल के साथ ग्राहकां को थोड़ा खर्च करना होगा।
नए मॉडल में क्या हुए बदलाव?
2027 मॉडल ईयर अपडेट में सबसे ज्यादा बदलाव बाइक के लुक और स्टाइल पर किए गए हैं। इस बाइक में फेयरिंग पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर नजर आता है।
इसके अलावा अपडेटेड टायर पैटर्न दिया गया है। हालांकि टायर का साइज पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नया पैटर्न बेहतर रोड फीडबैक और अधिक कॉन्फिडेंस देने के लिए तैयार किया गया है। बाइक में पहले की तरह 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते रहेंगे।
सिर्फ एक कलर ऑप्शन में मिलेगी बाइक
नई कावासाकी निंजा 300 फिलहाल केवल Lime Green कलर में उपलब्ध होगी। यह कलर स्कीम कंपनी की ZX-6R से प्रेरित है, जो बाइक को और ज्यादा प्रीमियम और रेसिंग लुक देती है।
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ बदलाव
कंपनी ने बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। नई निंजा 300 में पहले की तरह ही 296cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 39 PS की पावर 11,000 rpm पर और 26.1 Nm का टॉर्क 10,000 rpm पर जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच पहले की तरह ही दिया गया है।
डिजाइन में बरकरार है स्पोर्टी अंदाज
स्पोर्ट्स बाइक लवर्स की यह पसंदीदा बाइक्स में से एक है। नई Ninja 300 का डिजाइन पहले जैसा ही स्पोर्टी रखा गया है।इसमें ZX-10R स्टाइल का बड़ा विंडस्क्रीन मिलता है, जो हाई-स्पीड राइडिंग के दौरान बेहतर विंड प्रोटेक्शन देने में मदद करता है।
बाइक में ZX-6R से प्रेरित ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसके फ्रंट लुक को आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा फुल फेयरिंग बॉडी बाइक के स्पोर्ट्स कैरेक्टर को और मजबूत बनाती है।
कब शुरू होगी डिलीवरी?
कंपनी के अनुसार, 2027 कावासाकी निंजा 300 की डिलीवरी जुलाई 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
क्या यह अपडेट खरीदने लायक है?
अगर आप नई स्टाइलिंग और ताजा लुक वाली Ninja 300 चाहते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए आकर्षक हो सकता है। हालांकि, अगर आप इंजन, फीचर्स या परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो यह मॉडल वैसा नहीं है। कंपनी ने इस बार मुख्य रूप से ग्राफिक्स, टायर और कीमत में बदलाव किया है, जबकि बाकी मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।