फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो एक्सट्रीम 250R में मिलने वाली FSD टेक्नोलॉजी क्या है?: दुनिया की पहली मोटरसाइकिल जिसमें दी गई यह तकनीक?

Wed, 21 Oct 2026 10:16 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हीरो मोटोकॉर्प ने 2027 हीरो एक्सट्रीम 250R को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
  • 2027 हीरो एक्सट्रीम 250R की एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये रखी गई है। यह केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
  • एक्सट्रीम 250R फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग पाने वाली पहली मोटरसाइकिल है।
विज्ञापन
Hero Xtreme 250R - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार मोटरसाइकिल 2027 हीरो एक्सट्रीम 250R (2027 Hero Xtreme 250R) को लॉन्च कर दिया है। इसे सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये तय की गई है। इस नई मोटरसाइकिल में नए कलर ऑप्शंस के साथ-साथ राइड-बाय-वायर, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और टीएफटी डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इन सब में सबसे खास आकर्षण इसका फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग (FSD) सिस्टम है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है।

नई हीरो एक्सट्रीम 250आर की कीमत और मुख्य अपडेट्स क्या हैं?

2027 Hero Xtreme 250R को 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। इस नए मॉडल को कई बड़े तकनीकी अपग्रेड्स मिले हैं:
  • टेक्नोलॉजी और फीचर्स: इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के साथ कई राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है।
  • कॉकपिट: राइडर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें आधुनिक TFT डिस्प्ले और नए आकर्षक रंग शामिल किए गए हैं।
  • सस्पेंशन: सबसे बड़ा आकर्षण इसका सेगमेंट-फर्स्ट फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग (FSD) (Frequency Selective Damping) सस्पेंशन है। जो सड़क की स्थिति के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है। 

विज्ञापन

फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग (FSD) तकनीक क्या है और यह कैसे काम करती है?

हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, Xtreme 250R में मिलने वाला FSD सिस्टम एक क्रांतिकारी तकनीक है जो सड़क के धक्कों की फ्रीक्वेंसी के आधार पर राइड को अपने आप आरामदायक या कठोर महसूस कराता है।
  • मैकेनिकल प्रक्रिया: यह पूरी तरह से मैकेनिकल हाइड्रोलिक प्रेशर और इंटरनल वाल्व पर काम करता है। इसमें किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, कंप्यूटर या बाहरी बिजली की आवश्यकता नहीं होती है।
  • KONI के साथ साझेदारी: इस सिस्टम को KONI के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसके रियर मोनोशॉक में एक अतिरिक्त इंटरनल पिस्टन और हाइड्रोलिक वाल्व जोड़ा गया है।


FSD सिस्टम उबड़-खाबड़ रास्तों और कॉर्नरिंग के दौरान कैसे मदद करता है?

यह तकनीक बाइक की सवारी को बेहद आरामदायक और सुरक्षित बनाती है:
  • खराब रास्तों पर: जब बाइक टूटी-फूटी सड़कों या गड्ढों से गुजरती है, तो तेज व्हील वाइब्रेशन FSD वाल्व को खोलने के लिए मजबूर करती है। इससे मोनोशॉक सॉफ्ट हो जाता है और झटकों को आसानी से सोख लेता है। जिससे राइडर को एक प्लश और आरामदायक सफर मिलता है।
  • तीव्र मोड़ों पर: जब बाइक तेज रफ्तार में कॉर्नरिंग करती है, तो FSD वाल्व बंद रहता है जिससे मोनोशॉक कड़क बना रहता है। यह पिछले हिस्से को नीचे बैठने या डगमगाने से रोकता है, जिससे बाइक को बेहतरीन स्टेबिलिटी मिलती है।

विज्ञापन

250cc सेगमेंट में FSD तकनीक क्यों एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है?

हाई-एंड और महंगी सुपरबाइक्स में आमतौर पर महंगे और जटिल सेमी-आएक्टिव इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके मुकाबले, Hero Xtreme 250R में दिया गया मैकेनिकल FSD एक किफायती और बेहतरीन समाधान पेश करता है। 250cc सेगमेंट की मोटरसाइकिल में इस तरह की तकनीक का आना ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बड़ा मील का पत्थर है। वास्तविक दुनिया में यह सड़क पर कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर ऑटो विशेषज्ञों की भी नजर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें