2026 मॉडल में क्या है नया
नए मॉडल में कावासाकी ने कुछ अहम टेक्नोलॉजी अपग्रेड जोड़े हैं। अब निंजा 650 में 4.3-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बाइक में कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो मोड्स मौजूद हैं। यह सिस्टम व्हील स्लिप को लगातार मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर इंजन की पावर को कंट्रोल कर ट्रैक्शन बनाए रखता है। इसके अलावा स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और पूरी तरह एलईडी लाइटिंग भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दी गई है।
यह भी पढ़ें - Car Exports: भारत के ऑटो निर्यात में ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार कारों से आगे निकली एसयूवी
यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली की हवा में सबसे ज्यादा जहर कौन घोल रहा है? इस 'विलेन' के बारे में आपने शायद ही सोचा होगा!
2026 Kawasaki Ninja 650
- फोटो : Kawasaki
इंजन पावर
2026 कावासाकी निंजा 650 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 68 पीएस की अधिकतम पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स और स्मूद पावर डिलीवरी के लिए इसमें ड्यूल थ्रॉटल वाल्व टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसे ईसीयू कंट्रोल करता है।
यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: एक जनवरी से इस शहर से भारत टैक्सी एप की होगी शुरुआत, जानें हर जरूरी बात
चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
निंजा 650 को हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बने ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है। सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ 41 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिनका ट्रैवल 125 मिमी है। पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसका ट्रैवल 130 मिमी है।
ब्रेकिंग के लिए आगे 300 मिमी के ड्यूल डिस्क और पीछे 220 मिमी का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक में दोनों सिरों पर 17-इंच के अलॉय व्हील्स हैं, जिन पर डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट 2 टायर्स लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अमित शाह ने कहा- 'भारत टैक्सी' का मुनाफे सीधे ड्राइवरों को मिलेगा, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
2026 Kawasaki Ninja 650
- फोटो : Kawasaki