2025 Lexus LX 500d के नए वेरिएंट्स
नई Lexus LX 500d को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। पहला LX 500d Urban जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रखी गई है। दूसरा, LX 500d Overtrail , जो कि ज्यादा दमदार और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं वाली वेरिएंट है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से कछ ज्यादा है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Lexus LX 500d 2025 मॉडल ब्रांड की इकलौती डीजल एसयूवी है। इसमें 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 RPM पर 304 bhp की पावर और 1600-2600 RPM के बीच में 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
इस SUV में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो एक्टिव हाइट कंट्रोल और एडाप्टिव वेरिएबल सस्पेंशन के साथ आता है। जिससे कार की राइड क्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमता बेहतर होती है।
2025 Lexus LX 500d luxury SUV
- फोटो : Lexus
दमदार फीचर्स से लैस
2025 Lexus LX 500d में इस बार फीचर्स को और भी ज्यादा एडवांस्ड बनाया गया है। इसमें नया लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+3.0 शामिल किया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस सेफ्टी सिस्टम में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मौजूद है, जिसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट, ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग, सेफ एग्जिट असिस्ट, लेन डिपार्चर असिस्ट और ऑटो हाई बीम जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी तकनीकें कार को ज्यादा सुरक्षित और ड्राइवर के लिए सुविधाजनक बनाती हैं।
इसके अलावा, लेक्सस ने नई लेक्सस कनेक्ट टेक्नोलॉजी भी पेश की है, जिसे भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस तकनीक के तहत अब गाड़ी में SOS कॉल अलर्ट और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, इसमें रिमोट लॉक/अनलॉक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप, पावर विंडो कंट्रोल और इम्मोबिलाइजेशन जैसी रिमोट फंक्शनलिटी भी दी गई है। इसके अलावा, "फाइंड माई कार" फीचर, वाहन ट्रैकिंग, चोरी अलार्म और व्हीकल हेल्थ स्टेटस जैसे नई फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कार का इंटीरियर पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसमें आगे की सीटों में मसाजर का फीचर जोड़ा गया है, जिससे सफर और भी ज्यादा आरामदायक बन जाता है।
लेक्सस इंडिया की उम्मीदें
लेक्सस इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट, तनमय भट्टाचार्य ने लॉन्च पर कहा, "LX को हमेशा एक नई पहचान देने के लिए रीडिजाइन किया गया है, जिससे यह एक अलग ही स्तर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। यह लग्जरी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। नए फीचर्स जैसे लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+3.0 और लेक्सस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ, यह एसयूवी न सिर्फ ज्यादा सुरक्षित बल्कि कनेक्टेड भी है। हमें खुशी है कि हमारे ग्राहक इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, और हमें पूरा भरोसा है कि यह एसयूवी उनकी उम्मीदों से भी बढ़कर अनुभव देगी।"