2025 Kia EV6: लुक और डिजाइन
अपडेट के बाद Kia EV6 का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव हो गया है। इसके हेडलाइट्स को नया लुक दिया गया है, जिसमें LED DRLs और नए स्टाइल के हेडलैम्प्स शामिल हैं, जो EV3 और EV4 कॉन्सेप्ट मॉडल्स से प्रेरित लगते हैं।
गाड़ी के पहियों की बात करें तो इसमें 19-इंच के ब्लैक-एंड-व्हाइट एयरो एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं। पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप टेललाइट दी गई है, जिससे गाड़ी का लुक और भी शानदार लगता है।
यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
2025 Kia EV6: मोटर पावर और बैटरी
नई Kia EV6 में ह्यूंदै मोटर ग्रुप की 84 kWh की बैटरी दी गई है, जो पहले वाले 77.4 kWh बैटरी पैक की जगह ले रही है। हालांकि, बैटरी बड़ी होने के बावजूद गाड़ी की रेंज घटकर 663 किलोमीटर हो गई है। इस गाड़ी में 350 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
GT Line AWD वेरिएंट की पावर भी पहले से ज्यादा हो गई है। अब यह 320 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा, किआ ने सस्पेंशन सिस्टम को और बेहतर बनाया है ताकि गाड़ी का राइडिंग एक्सपीरियंस और कंफर्टेबल हो। साथ ही, बॉडी स्ट्रक्चर को भी और मजबूत किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है।
यह भी पढ़ें - ADAS Cars: भारत में अब हर किसी की पहुंच में ADAS तकनीक, ये हैं सबसे किफायती टॉप-5 कारें
यह भी पढ़ें - Suzuki Avenis and Burgman: नए इंजन और रंगों के साथ अपडेट हुए सुजुकी के दो स्कूटर, जानें डिटेल्स
2025 Kia EV6: इंटीरियर और फीचर्स
Kia EV6 के केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब इसमें ड्यूल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ड्राइवर का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है। एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को अब वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, टू-स्पोक D-कट स्टीयरिंग व्हील में फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा गया है, जिससे ड्राइवर बिना चाबी के ही गाड़ी स्टार्ट कर सकता है।
OTA (ओवर द एयर) अपडेट की सुविधा भी दी गई है, जिससे नेविगेशन और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम को समय-समय पर अपडेट किया जा सकेगा। इसके अलावा, डिजिटल रियरव्यू मिरर, 12-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी नेविगेशन सिस्टम जैसे नए फीचर्स भी इस कार में जोड़े गए हैं।
यह भी पढ़ें - ABS Bikes: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS फीचर से लैस मोटरसाइकिलें, कीमत करीब एक लाख रुपये
2025 Kia EV6: मुकाबला
यह गाड़ी हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश की गई थी। भारतीय बाजार में Kia EV6 का मुकाबला Hyundai Ioniq 5, BYD Sealion 7, BMW iX1, Mercedes-Benz EQA और Volvo C40 Recharge जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
यह भी पढ़ें - ISBT: डिजिटल यात्री सूचना से लेकर एसएमएस अलर्ट तक, दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी का होगा डिजिटल कायाकल्प