Kawasaki (कावासाकी) ने भारतीय बाजार में निंजा 500 का अपडेटेड संस्करण लॉन्च किया है। 2025 Kawasaki Ninja 500 (2025 कावासाकी निंजा 500) की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी गई है।
विज्ञापन
कलर ऑप्शन
नई अपडेटेड 2025 कावासाकी निंजा 500 में एकमात्र बदलाव नए कलर स्कीम हैं। अब यह सिर्फ मेटैलिक कार्बन ग्रे रंग में उपलब्ध है।
Trending Videos
इंजन पावर और गियरबॉक्स
2025 कावासाकी निंजा 500 में 451 सीसी का बड़ा डिस्प्लेसमेंट, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है। निंजा 400 में मिलने वाले 399 सीसी इंजन के 51.8 मिमी स्ट्रोक के मुकाबले निंजा 500 में में 58.6 मिमी का बड़ा स्ट्रोक है, जबकि 70 मिमी का बोर वही रहता है। बड़ा स्ट्रोक मोटर को 6,000 आरपीएम पर 42.6 एनएम पर ज़्यादा टॉर्क पैदा करने की अनुमति देता है। जो 8,000 आरपीएम पर 37 एनएम से ज्यादा है। पावर आउटपुट 45 बीएचपी पर ही रहता है और 10,000 आरपीएम के बजाय 9,000 आरपीएम पर पहले जैसा ही रहता है। मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
2025 Kawasaki Ninja 500
- फोटो : Kawasaki
कैसे हैं फीचर्स
बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। जिससे यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, राइडिंग लॉग और कम्युनिटी फीचर्स दिखा सकता है। अन्य फीचर्स में कावासाकी इंटेलिजेंट प्रॉक्सिमिटी एक्टिवेशन स्टार्ट सिस्टम (KIPASS), टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नई कावासाकी निंजा 500 में ट्रेलिस फ्रेम लगा है। जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। जबकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस 310 मिमी फ्रंट डिस्क और 220 मिमी रियर डिस्क से आती है। जिसमें डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। 2025 कावासाकी निंजा 500 की सीट की ऊंचाई 785 मिमी है।