बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 220F का 2025 एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव डुअल-चैनल ABS का जुड़ना है, जिससे बाइक की सेफ्टी पहले से बेहतर हो गई है।
बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर 220F का 2025 एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड वर्जन को 1.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर पेश किया है। इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव सुरक्षा को लेकर किया गया है। क्योंकि अब यह डुअल-चैनल ABS के साथ आती है।
विज्ञापन
यहां इस नई बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी दी गई है:
1. इंजन और परफॉर्मेंस
नई पल्सर 220F के दिल यानी इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 220cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। अगर पावर की बात करें तो इसमें 20 BHP की पावर और 18.5 Nm का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
2. डिजाइन और नए रंग
2025 मॉडल में बाइक का क्लासिक सेमी-फेयर्ड डिजाइन और प्रोजेक्टर हेडलैम्प बरकरार रखा गया है। जो इस बाइक की पुरानी पहचान रहा है। हालांकि, इसे फ्रेश लुक देने के लिए दो नए रंग- गोल्ड एक्सेंट के साथ ब्लैक और ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ डार्क ग्रीन विकल्प पेश किए गए हैं।
3. फीचर्स और सस्पेंशन
नई पल्सर में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। जो इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है। इसके अलावा, बाइक में 2-पीस स्टेप-अप सीट दी गई है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा है, जो अब डुअल-चैनल ABS की एक्स्ट्रा सेफ्टी के साथ आती है।