Bajaj ने अपनी पावरफुल टूरर बाइक Dominar 400 का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश की गई है। इसके साथ ही कीमत में मामूली बढ़ोतरी की गई है।
बजाज ऑटो ने भारत में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स टूरर बाइक Dominar 400 का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इस अपडेटेड बाइक की कीमत में केवल 6,026 रुपये का इजाफा किया गया है, लेकिन इसमें अब कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
कई नए फीचर्स से अपडेट हुई बाइक
इस बार Dominar 400 में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए डिजिटल कंसोल में देखने को मिला है, जो Pulsar NS400Z के समान है। इसमें स्प्लिट डिस्प्ले और डॉट-मैट्रिक्स इनसेट दिया गया है, जिससे बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट की जानकारी मिलती है।
इसके अलावा अब यह बाइक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और मल्टीपल राइडिंग मोड्स मिलते हैं। बाइक में अब चार राइड मोड- Rain, Road, Sport और Off-Road मिलते हैं। इन चार राइडिंग मोड्स के जरिए पावर डिलिवरी और ABS इंटरवेंशन को कंट्रोल किया जा सकता है। स्पोर्ट और ऑफ-रोड मोड में ट्रैक्शन कंट्रोल को बंद भी किया जा सकता है। ये सभी फीचर्स नई Dominar को ज्यादा सेफ और कंट्रोल में चलने वाली बाइक बनाते हैं।
दमदार है इंजन
तकनीकी तौर पर, बाइक में वही 373.5cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो अब OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। यह इंजन पहले की तरह ही 40PS की पावर और 35Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इस बार कैन्यन रेड कलर ऑप्शन को भी वापस लाया गया है।
नए अपडेट के साथ ही बाइक की कीमत 6,026 बढ़ गई है। बढ़ोतरी में मिलने वाले ये फीचर्स Dominar 400 को अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। इसके मुकाबले की बात करें तो Royal Enfield Meteor 350 इसका सबसे क्लोज कंपीटिटर है। लेकिन फीचर्स और पावर के मामले में Dominar उससे कहीं आगे नजर आती है।