Martin Schwenk, Managing Director & CEO, Mercedes-Benz India and Santosh Iyer, Vice-President, Sales & Marketing, Mercedes-Benz India
- फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने गुरुवार को अपने लग्जरी ब्रांड Maybach (मेबैक) के तहत नई S-Class Sedan (एस-क्लास सेडान) की लॉन्चिंग के साथ 2022 की शुरुआत की है। 2022 Mercedes Maybach S-Class (2022 मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास) भारत में 2.5 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है। नई Maybach S-Class स्थानीय रूप से निर्मित यूनिट्स और कंप्लीट बिल्ट यूनिट्स (सीबीयू) दोनों रूप में उपलब्ध होगी। सेडान की इंपोर्ट की गई यूनिट्स 3.2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
2 of 7
2022 Mercedes Maybach S-Class
- फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज नई मेबैक एस-क्लास का स्थानीय रूप से उत्पादन महाराष्ट्र में अपनी चाकन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में करेगी। मर्सिडीज भारत में Maybach S-Class S580 (मेबैक एस-क्लास S580) एडिशन बनाएगी, जबकि S680 वर्जन इंपोर्ट की जाएंगी।
Mercedes Maybach S-Class की कीमत
वैरिएंट्स
कीमत (रुपये, एक्स-शोरूम)
S 580 4MATIC
2.5 करोड़ से शुरू
S 680 4MATIC
3.2 करोड़ से शुरू
विज्ञापन
3 of 7
2022 Mercedes Maybach S-Class
- फोटो : Mercedes Benz
इंजन पावर और स्पीड
Mercedes Maybach S-Class S580 4MATIC को 4.0-लीटर V8 इंजन के साथ पेश किया गया है। यह अधिकतम 496 hp का पावर और 700 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह वैरिएंट सिर्फ पांच सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
4 of 7
2022 Mercedes Maybach S-Class
- फोटो : Mercedes Benz
जबकि Mercedes Maybach S-Class S 680 4MATIC, जो CBU रूट के जरिए उपलब्ध होगा, में 6.0-लीटर V12 इंजन मिलता है और पहली बार ऑल-व्हील ड्राइव 4MATIC ड्राइव के साथ पेश की गई है। यह इंजन 612 hp का पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह वैरिएंट 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। मेबैक एस-क्लास की इंपोर्ट की गई यूनिट्स को डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
2022 Mercedes Maybach S-Class Car Interior
- फोटो : Mercedes Benz
लग्जरी का लेवल बढ़ा
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास में मेबैक ब्रांडिंग के तहत, एक लाउंज जैसे अनुभव के साथ लग्जरी को अगले स्तर पर ले जाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड कम्फर्ट रियर डोर, मसाज फंक्शन के साथ रिक्लाइनिंग चेयर, लेग रेस्ट और फोल्डिंग टेबल और रियर सीट यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
बड़ा डिस्प्ले यूनिट
डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और आर्मरेस्ट एक यूनिट के रूप में जुड़े हुए हैं और फ्लोटिंग इफेक्ट के साथ आते हैं। कार के अंदर पांच डिस्प्ले स्क्रीन दिए गए हैं। जबकि 12-इंच OLED सेंटर डिस्प्ले को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है, एक 12.3-इंच 3D ड्राइवर डिस्प्ले सड़क के अन्य लोगों के थ्री-डी इफेक्ट और स्पष्ट गहराई और शैडो इफेक्ट के साथ एक ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
6 of 7
2022 Mercedes Maybach S-Class
- फोटो : Mercedes Benz
लेवल 2 ऑटोमेशन ड्राइव असिस्ट सिस्टम
2022 Maybach S-Class लेवल 2 ऑटोमेशन ड्राइव असिस्ट सिस्टम के साथ आता है। इसमें क्रॉस-ट्रैफिक फंक्शन के साथ इवेसिव ड्राइव असिस्ट और एक्टिव ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन-कीप असिस्ट जैसे ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
2022 Mercedes Maybach S-Class
- फोटो : Mercedes Benz
मुकाबला
Maybach S-Class की बिक्री अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही जारी है। इसे पिछले साल V8 और V12 इंजन के साथ लॉन्च किया गया था और इसका मकसद लग्जरी सेडान सेगमेंट में Bentley (बेंटले) और Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देना है।