सुपरबाइक्स बनाने के लिए मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप मॉडल नई 2021 Ducati Panigale V4 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 23.50 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक के स्टैंडर्ड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत है। जबकि Panigale V4 के हायर-स्पेक ट्रिम 'S' की एक्स-शोरूम कीमत 28.40 लाख रुपये तय की गई है। Panigale V4 को कंपनी के भारतीय लाइनअप में यह पिछले उतारी गई Panigale V2 से ऊपर रखा गया है। 2021 Ducati Panigale V4 की बुकिंग देशभर में सभी डुकाटी डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है।
Panigale V4 को पिछले साल एक बड़ा अपडेट मिला था। इसे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए विंगलेट्स, एक नया चेसिस और सस्पेंशन सेटअप मिला था। नए अपडेट्स से इस बाइक की राइडिंग परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई। गौरतलब है कि कंपनी ने 2020 मॉडल को भारतीय बाजार में कभी भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया। हालांकि इस मॉडल की चुनिंदा यूनिट्स ग्राहकों को विशेष मांग पर डिलीवर की गई।
इंजन और पावर
डुकाटी की इस फ्लैगशिप स्पोर्ट्सबाइक के नए मॉडल में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1,103 cc V4 डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल इंजन मिलता है। यह इंजन 13,000 rpm पर 211 bhp का पावर और 9,500 rpm पर 124 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
दमदार फीचर्स
नई PanigaleV4 में लेटेस्ट जेनरेशन का इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज मिलता है। इसमें ABS कॉर्नरिंग EVO, DTC EVO 3, DSC, DWC EVO, DPL, DQS EVO 2, EBC EVO, DES EVO और न्यू राइडिंग मोड स्ट्रैटेजी जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
नया इंजन के साथ ज्यादा पावर
नई PanigaleV4 में लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल को दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। इनमें स्टैंडर्ड डुकाटी PanigaleV4 की कीमत 23.50 लाख (एक्स-शोरूम) और हाई स्पेक डुकाटी पैनिगेल वी4 एस की कीमत 28.40 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। नए मॉडल की खास बात यह है कि नए उत्सर्जन मानकों के मुताबिक बनाया गया है, बावजूद इसके दोनों वेरिएंट्स पिछले मॉडल के मुकाबले अधिकतम पावर और टॉर्क को मेनटेन करते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
2021 Panigale V4 और V4S में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें चेन गार्ड फिन दिया गया है, जो एक अहम सेफ्टी फीचर है और सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम होता है। यह बाइक के स्लाइड होने की स्थिति में चेन और क्राउन के साथ भयंकर दुर्घटनाओं से बचने में सहायता प्रदान करता है। Panigale V4 और Panigale V4 S बाइक में नए सेल्फ ब्लीडिंग ब्रेक और क्लच पंप दिए गए हैं। इन्हें पहली बार Superleggera V4 में इस्तेमाल किया गया था।