बाइक लवर्स के लिए सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने सोमवार को Gixxer SF बाइक को एक दम नये अंदाज पेश किया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह ज्यादा नई और कई नए फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसकी कीमत भी पुराने मॉडल की तुलना में 8 हजार रुपये ज्यादा है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.10 लाख रुपये रखी गई है।
लुक्स और फीचर्स
नई Gixxer SF में नई फेयरिंग और शार्प लुक वाली एलईडी हेडलाइट को जगह मिली है। पुराने मॉडल में जहां सिगल सीट थी वही अब इसमें स्प्लिट सीट मिलेगी। इक में स्पोर्टी क्लिप-ऑन हैंडलबार है। डबल-बैरल एग्जॉस्ट पर क्रोम फिनिश, शार्प लुक वाली एलईडी हेडलाइट, डबल-बैरल एग्जॉस्ट पर क्रोम फिनिश और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
इंजन
नई Gixxer SF के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 154.9cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 14.1hp का पावर और 14Nm टॉर्क जनरेट देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में पुराने मॉडल वाले ही सस्पेंशन और ब्रेक दिए गये हैं। इसके दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा है साथ ही यह सिंगल चैनल एबीएस से लैस है। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं। Yamaha YZF-R15 S और Hero Xtreme 200S जैसी बाइक्स से इसका मुकाबला होगा बाइक की शुरू हो गई है और इसकी डिलिवरी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।