फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने अर्टिगा का Tour M वेरिएंट भारत में किया लांच, जानिये कीमत और फीचर्स

Fri, 31 May 2019 04:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Next Gen Ertiga
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी फैमिली कार अर्टिगा का Tour M वर्जन लांच कर दिया है। अर्टिगा का Tour M वर्जन को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए लाया गया है यानी यह कैब एग्रिगेटर्स और को लुभा सकता है। कंपनी ने इसमें सेफ्टी के फीचर्स स्टैण्डर्ड रखे हैं साथ ही इसमें स्पीड लिमिट 80kmph की रखी है जैसे ही 80 की रफ़्तार क्रॉस होगी एक बीप अलर्ट आपको सुनाई देगा जो यह बताएगा कि स्पीड कम कीजिये अर्टिगा Tour M की कीमत 7.99 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

 

इंजन और सेफ्टी फीचर्स

इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलिंडर SHVS इंजन दिया गया है जो 104 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क देता है इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गये हैं। कंपनी का दावा है कि अर्टिगा Tour M वर्जन 18.18 kmpl की माइलेज देगी। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन, ब्लूटूथ के साथ स्टीरियो और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 

Vxi वेरिएंट पर बेस्ड होगा Tour M

रेगुलर अर्टिगा के Vxi वेरिएंट पर बेस्ड होगा Tour M, फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ के साथ स्टीरियो और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल मिलेंगे। इसके अलावा इस वर्जन में इलेक्ट्रिकल अजस्टेबल ORVM, रियर एसी वेंट्स और ड्यूल टोन इंटीरियर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें