फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Porsche Taycan: इंदौर में बीच सड़क पर धू-धू कर जली करोड़ों की पोर्शे टायकन इलेक्ट्रिक, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 15 Jan 2026 06:59 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें करोड़ों रुपये की लग्जरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार पोर्शे टायकन आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। वायरल फुटेज में सड़क किनारे खड़ी कार में भीषण आग लगी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
पोर्शे टायकन इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में आग लगने के कई वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन करोड़ों रुपये की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को लपटों में घिरा देखना एक दुर्लभ घटना है। हाल ही में एक वायरल क्लिप सामने आई है जिसमें 1.67 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा कीमत वाली पोर्शे टायकन इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह महंगी इलेक्ट्रिक कार सड़क किनारे खड़ी है और उसमें भीषण आग लगी हुई है।

क्या है वायरल वीडियो में?

इंस्टाग्राम पर 'आर्या जी' (Aaryaa_ji) नाम के एक प्रोफाइल के जरिए यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें पोर्शे टायकन टर्बो एस जलती हुई दिखाई दे रही है। व्लॉगर वीडियो की शुरुआत में बताता है कि फुटेज में दिख रही गाड़ी एक स्पोर्ट्स कार है। वह बताते हैं कि कार उन्हें जानी-पहचानी लग रही है और उसकी हरी नंबर प्लेट (ग्रीन रजिस्ट्रेशन प्लेट) की ओर इशारा करते हुए पुष्टि करते हैं कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है। वीडियो के अंत में व्लॉगर कहते हैं कि आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वीडियो में कार के आसपास कोई भी मौजूद नहीं है, केवल कुछ राहगीर सड़क के दूसरी तरफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि आग लगने के बाद मालिक ने वाहन को छोड़ दिया था। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन



किसकी है यह कार?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही पोर्शे टायकन इंदौर, मध्य प्रदेश के म्यूजिक प्रोड्यूसर संस्कार दरियानी की है। संस्कार दरियानी के पास इस टायकन के अलावा कई अन्य हाई-एंड स्पोर्ट्स कारें भी हैं। इनमें ये कारें शामिल हैं:

  • लैम्बॉर्गिनी हुराकैन ईवीओ स्पाइडर
  • मैकलारेन 570S स्पाइडर
  • पोर्शे 718 बॉक्सस्टर स्पाइडर 
  • मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलई 53 

पोर्शे टायकन की कीमत और पावर

भारतीय बाजार में पोर्शे टायकन के चार वेरिएंट्स टायकन, टायकन 4S, टायकन 4S ब्लैक एडिशन और टायकन टर्बो उपलब्ध हैं। इनमें सबसे महंगी टायकन टर्बो है जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 2.69 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार 871 hp की जबरदस्त पावर जनरेट करती है। इसकी रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा तक सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें