फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Panchang: सप्ताह की ज्योतिषी गणनाएं, क्या-क्या लेकर आ रहा यह हफ्ता, जानिए सब कुछ

Mon, 20 Dec 2021 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

weekly horoscope and weekly panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का पहला दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हुआ है और सप्ताह का समापन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के रहते कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 26 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक पंचांग ( 20 से 26 दिसंबर 2021) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज ( 20 दिसंबर 2021) से हिंदू पंचांग का नया और 10वां माह पौष आरंभ हो गया है। पौष का महीना 17 जनवरी 2022 तक रहेगा। पौष के महीने में सू्र्य उपासना, स्नान, दान और तप का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह ( 20 से 26 दिसंबर 2021) सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, सप्ताह का पंचाग, शुभ योग, व्रत-त्योहार, ग्रहों का गोचर आदि के बारे सबकुछ...
विज्ञापन


साप्ताहिक पंचांग और ज्योतिष गणनाएं
हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का पहला दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हुआ है और सप्ताह का समापन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के रहते कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 26 दिसंबर को होगा। इस हफ्ते के प्रमुख व्रत-त्योहार का बात करें तो प्रमुख त्योहार में 22 दिसंबर, बुधवार को संकष्टी चतुर्थी और 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

साप्ताहिक पंचांग ( 20 से 26 दिसंबर 2021)
20 दिसंबर, सोमवार - पौष कृष्णपक्ष, प्रतिपदा
21 दिसंबर, मंगलवार - पौष कृष्णपक्ष, द्वितिया
22 दिसंबर, बुधवार - पौष कृष्णपक्ष, तृतीया
23 दिसंबर, गुरुवार - पौष कृष्णपक्ष, चतुर्थी
24 दिसंबर, शुक्रवार - पौष कृष्णपक्ष, पंचमी
25 दिसंबर, शनिवार - पौष कृष्णपक्ष, षष्ठी
26 दिसंबर, रविवार - पौष कृष्णपक्ष, सप्तमी

साप्ताहिक ज्योतिष गणनाएं और शुभ योग
21 दिसंबर, मंगलवार - त्रिपुष्कर योग बन रहा है।
25 दिसंबर, शनिवार - रवियोग का शुभ संयोग है।
26 दिसंबर, रविवार - त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थसिद्धि योग 

इस सप्ताह के गोचर और ग्रहण
इस हफ्ते न तो किसी ग्रह का गोचर होगा और न ही कोई ग्रहण रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल में जानें इस सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे। यह साप्ताहिक ज्योतिषीय गणना चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। हालांकि आपको अपने मित्रों व परिजनों से पूर्व की भांति पूरा सहयोग मिलता रहेगा। विस्तार से पढ़ें  मेष साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन


वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धैर्य और संयम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। मौसमी बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें। घर और बाहर दोनों जगह पर छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। विस्तार से पढ़ें  वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार को लेकर कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन व कार्य स्थल परिवर्तन का भी इस सप्ताह योग बन रहा है।  विस्तार से पढ़ें मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में भले ही कुछ एक बाधाओं का सामना करने पड़े लेकिन सप्ताह का उत्तरार्ध उनके लिए सुखद एवं सफलता लिए होगा। कार्य विशेष में सफलता की प्राप्ति के लिए आपको स्वजनों को मिलाकर चलना और और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। विस्तार से पढ़ें कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर प्रियजन या मित्र से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। विस्तार से पढ़ें सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद एवं आनंद से भरपूर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रियजन के घर पर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। विस्तार से पढ़ें कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ एक चुनौतियों लिए भरा रहेगा। हालांकि धैर्य व संयम के साथ अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ने पर आपको सफलता की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यर्थ की उलझनें बनी रहेंगी। विस्तार से पढ़ें वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा, बेहवजह का मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। कार्य में सफलता के लिए आपको आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा। विस्तार से पढ़ें धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपनी वाणी और क्रोध पर पूरा तरह से नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। विस्तार से पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में उतार-चढ़ाव या फिर प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। विस्तार से पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर जमीन पर काम करने की जरूरत रहेगी। निरंतर प्रयास और समय का प्रबंधन करके आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। विस्तार से पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें