Venus Remedies: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन सभी ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आज हम बात करेंगे शुक्र ग्रह के बारे में। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपदा, ऐश्वर्य आकर्षण और सौंदर्य का कारक माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने जाते हैं। मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें सभी तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वहीं जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उनको जीवन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें मेहनत से काम करने के बाद भी यश नहीं मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में...
Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही कर दें बाहर
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- हर शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तु जैसे दूध, मोती, दही, चीनी, आटा और दूध, घी आदि चीजों का दान करें।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर है, उन्हें नियमित रूप से हर शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र देव के इस मंत्र "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होते हैं।
- वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है वो लोग नियमित रूप से शुक्रवार का व्रत रखें। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।
- शुक्रवार के दिन आटा में चीनी मिलाकर चींटी को खिलाएं। इस उपाय से कुंडली में शुक्र देव मजबूत होंगे और आर्थिक लाभ होगा।
- मान्यता है कि सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि किसी कन्या को दान करने से भी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।
- इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पानी में इलायची डालकर स्नान करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
घर से कभी खत्म न होने दें ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज