फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को अपनाएं, बच्चे पढ़ेंगे मन लगाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका बच्चा पढ़ने से जी चुराता है तो टेंशन न लें, इसका कारण यह भी हो सकता है कि बच्चे का स्टडी रूम और स्टडी टेबल सही स्थान पर न हो। फेंगशुई के अनुसार बच्चे की स्ट्डी टेबल सही स्थान पर नहीं होने पर भी बच्चा पढ़ने से जी चुराता है। इसका नतीजा यह बच्चे की रूचि पढ़ाई में होते हुए भी मेहनत के अनुरूप उसे अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए फेंगशुई में कुछ उपाय बताए गये हैं आप चाहें तो इसे आजमाकर देंखें।
विज्ञापन


अगर स्ट्डी रूम में बेड लगा है तो स्ट्डी टेबल इस प्रकार से लगाएं कि पढ़ते समय बच्चे के सामने बेड नहीं हो। बेड सामने होने पर मन में नकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो आलस्य पैदा करता है और सोने की इच्छा बढ़ जाती है। इससे बच्चा पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाता है।

स्ट्डी टेबल को कभी भी मुख्य द्वार की तरह मुंह करके या उसके पास नहीं लगाएं। इससे बच्चे का मन चंचल रहेगा और बाहर जाकर खेलने की चाहत अधिक रहेगी। स्ट्डी टेबल ऐसी जगह पर लगाएं जहां बैठने पर बच्चे के पीठ के पीछे दीवार हो। इससे बच्चा बार-बार भागने की कोशिश नहीं करेगा।
विज्ञापन


बच्चे की स्ट्डी टेबल टॉयलेट की दीवार से सटा कर नहीं रखें, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि स्टडी टेबल इस तरह भी न हो कि पढ़ते समय बच्चे का मुंह किचन की दीवार हो जाए। फेंगशुई का एक नियम यह भी है कि बच्चे का कुआ नंबर निकालकर उसके लिए लकी दिशा की पहचान कर लें। जो बच्चे के लिए लकी दिशा हो उस ओर स्ट्डी टेबल लगायें तो आपका बच्चा न सिर्फ मन लगाकर पढ़ेगा बल्कि उसे अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे।

कुआ नम्बर निकालने का तरीका लड़कियों के लिए अलग है और लड़कों के लिए अलग। लड़की का कुआ नंबर निकालने के लिए जन्म के वर्ष के अंतिम दो अंकों को जोड़ लीजिए। इसे जोड़ने के बाद जो सिंगल अंक आए उसमें 5 जोड़ दीजिए। जो अंक आए अगर वह 9 से ज्यादा है तो उसके अंक भी जोड़ लीजिए और अब जो एक अंक आए वही लड़की का कुआ नंबर होगा।

लड़कों के लिए कुआ नंबर निकालने के लिए जन्म के वर्ष के अंतिम दो अंकों को जोड़ लीजिए। इसे जोड़ने के बाद जो सिंगल अंक आए उसे 10 से घटाएं। इससे जो एक अंक प्राप्त होगा वही लड़के का कुआ नंबर होगा।

फेंगशुई में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति या तो ईस्ट ग्रुप का होगा या वेस्ट ग्रुप का। जो व्यक्ति जिस ग्रुप का होता है वही उसके लिए लकी दिशा होती है। इस दिशा में वह जो भी काम करता है उसमें उसे अच्छी सफलता मिलती है। कुआ नंबर से अपनी लकी दिशा जान सकते हैं। ईस्ट ग्रुप का कुआ नंबर 1, 3, 4 और 9 है, वहीं वेस्ट ग्रुप कुआ नंबर  2, 5, 6 और 8 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें