Vastu Upay For Sawan Month: 22 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होने जा रहा है और इसका समापन 19 अगस्त यानि सावन मास की पूर्णिमा तिथि को होगा। सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह समय भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा, व्रत आदि करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में अगर आपको भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करनी है तो आपको वास्तु निमित्त कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते ऐसे कौन से वास्तु उपाय हैं जिन्हें अपनाने से शिव-शंभू अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखते हैं।