अक्कर देखने को मिलता है कि कुछ लोग थोड़े से ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल कर लेते हैं, वहीं कुछ लोग बार-बार कठिन प्रसास करते हैं लेकिन फिर कार्यो में असफलताओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति में कोई भी सुधार नहीं देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने पर घर में कई तरह के वास्तुदोष हो सकते हैं। ऐसे में इस दोष को दूर करने के लिए और आर्थिक तरक्की में वृद्धि पाने के लिए वास्तुदोष में कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। इन उपायों को अपना कर घर से नकारात्मक शक्तियों के प्रभावों को दूर किया जा सकता है और घर पर मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।
घर पर जरूर रखें बांसुरी
हिंदू धर्म में बांसुरी को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। बांसुरी भगवान कृष्ण को बहुत ही प्रिय होती है। बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। घर पर बांसुरी रखने पर शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में आने वाली बाधा दूर होती है।
घर पर ऐसी होनी चाहिए गणेश जी की प्रतिमा
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य औ विघ्नहर्ता देवता माना जाता है। गणेशजी की कई रूप है जो हर तरह के मंगलकारी होता है। धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े।
Vastu Tips: घर में पोछा लगाने के होते हैं नियम, इन दो दिन करना चाहिए परहेज
मां लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति
माता लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। साथी ही भगवान कुबेर को भी धन का देवता माना जाता है। ऐसे में धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी को धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर प्रदान करते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
Vastu Tips: जब घर में हो नकारात्मक ऊर्जा तो कौन-कौन से उपाय करने से आती है सकारात्मक ऊर्जा
घर में शंख का महत्व
हिंदू धर्म में शंख का खास महत्व होता है। शंख में वास्तु दोष दूर करने की क्षमता होती है। इसके अलावा जिन घर में नियमित शंख का घोष होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।
एकाक्षी नारियल से संकट होते हैं दूर
नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। इससे आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति होती है।