दीवार घड़ी की सही दिशा
- फोटो : Adobe stock
घर में दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा
उत्तर दिशा- वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। यदि आप घर में घड़ी को उत्तर दिशा में लगाते हैं तो यह आर्थिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
पूर्व दिशा- यह दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ज्ञान, सफलता और ऊर्जा का स्रोत होती है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है, पढ़ाई में रुचि और सफलता मिलती है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिशा उत्तम है।
पश्चिम दिशा- वास्तु के अनुसार यह दिशा तटस्थ मानी गई है। यदि किसी कारणवश उत्तर या पूर्व दिशा में घड़ी नहीं लगाई जा सकती, तो पश्चिम दिशा को विकल्प के रूप में चुना जा सकता है। यह दिशा संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।