फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर पर लगे ये पौधे दिलाते हैं अपार धन-दौलत और खत्म करते हैं वास्तु दोष

Sat, 05 Jul 2025 02:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिसे घर पर लगाने से न सिर्फ वास्तु दोष खत्म होता है बल्कि इससे आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होती है और धन चुंबक की तरह आकर्षित होता है।
विज्ञापन
घर के आसपास पेड़ पौधे को लगाने पर सुख और समृद्धि का संचार होता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरती पर जीवन की कल्पना बिना पेड़-पौधे के संभव नहीं है। पेड़े-पौधे हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिंदू धर्म और संस्कृति में पेड़-पौधों को पर्यावरण के लिए खास तो माना ही गया है साथ ही यह जीवन मं शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों और वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में वर्णन है जिसे लगाने से हरियाली तो मिलती ही है साथ ही दुर्भाग्य और वास्तु संबंधी दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिसे घर पर लगाने से न सिर्फ वास्तु दोष खत्म होता है बल्कि इससे आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होती है और धन चुंबक की तरह आकर्षित होता है। आइए जानते हैं  कौन-कौन से ऐसे पौधे हैं जिसको लगाने से दरिद्रा दूर होती है और बेशुमार धन की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर पर लगाने से पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसकी छोटी-छोटी पत्तियों में धन को आकर्षित करने की अनोखी शक्ति होती है। जिन घरों में यह पौधा लगा होता है वहां पर कभी भी दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता है। 

Vastu Tips: घर में लगाएं मनोकामना अनुसार श्रीगणेश के ये आठ शुभ स्वरूप, मिलेगी सफलता और समृद्धि

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। तुलसी के पौधे में साक्षात माता लक्ष्मी का वास होता है और यह भगवान विष्णु को अतिप्रिय होता है। जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से पूजा होती है वहां पर धन की कोई कमी नहीं रहती। घर पर तुलसी का पौधा होने से धन संबंधी तमाम तरह की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

Weekly Horoscope (07–13 July 2025): किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कौन करेगा संघर्ष? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मनी प्लांट का पौधा
विज्ञापन

मनी प्लांट के पौधे को धन-दौलत और सुख-समृद्धि पाने के लिए अच्छा माना जाता है। ज्योतिष में मनी प्लांट के पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। जिन घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर हमेशा सुख, समृद्धि और संपन्नता आती है। इस पौधे के घर पर लगा होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। 

बांस का पौधा
बांस का पौधा शुभता, वृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा फेंगशुई के साथ-साथ भारतीय वास्तु में भी समृद्धि देने वाला माना गया है। वास्तु अनुसार के अनुसार इसे घर की पूर्व दिशा या लिविंग रूम में रखा जाना चाहिए। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा जीवन में उन्नति और आर्थिक लाभ देता है।

आंवले का पौधा
धार्मिक दृष्टि से आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास माना गया है। आंवला नवमी पर इसकी पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें