Vastu Tips For Parijat Plant : आजकल की जीवनशैली में कुछ पल का सुकून पाने के लिए हम लोग हरियाली या पेड़ पौधों की खोज करते हैं। पेड़ पौधे व्यक्ति के मन को सुकून देते हैं शांति का अनुभव कराते हैं। पेड़ पौधे हमारे तन-मन को दुरुस्त करने में हमारी मदद करती है,यही वजह है कि लोग अपने घर में पेड़-पौधे लगा लेते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि एक 1 पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कुछ पेड़ पौधे तो सिर्फ सजावट के लिए लगाएं जाते हैं वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। उन्हीं में से एक पौधा है पारिजात। पारिजात को आम सभी हरसिंगार के नाम से भी जानते हैं। जिस घर में पारिजात का वृक्ष लगा होता है उस घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं पारिजात वृक्ष के लाभ
विज्ञापन
2 of 6
घर में परिजात का पौधा लगाने से आती है समृद्धि
- फोटो : istock
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पारिजात का वृक्ष समुद्र मंथन से निकला है। कहते हैं जिस घर में हरसिंगार का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
3 of 6
घर में परिजात का पौधा लगाने से आती है समृद्धि
- फोटो : istock
पारिजात का वृक्ष घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में बरकत भी आती है। यदि वास्तु के अनुसार पारिजात का पौधा लगाते हैं तो घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
4 of 6
घर में परिजात का पौधा लगाने से आती है समृद्धि
- फोटो : istock
वास्तु शास्त्र के अनुसार पारिजात का वृक्ष उत्तर पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
घर में परिजात का पौधा लगाने से आती है समृद्धि
- फोटो : istock
पारिजात का पौधा अगर आप मंदिर के पास लगाते हैं तो ज्यादा फलदायी होगा।