वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का घर एक ऐसा स्थान होता है जहां पर व्यक्ति को सबसे ज्यादा शांति और सुकून मिलता है। ऐसे में घर में किसी तरह का कोई वास्तु से संबंधित कोई भी दोष नहीं होना चाहिए। घर पर अगर वास्तु से संबंधित को दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में तरह-तरह की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फौरन से घर में मौजूद वास्तुदोष को दूर करने के उपाय कर लेने चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को रोकने के लिए और पॉजिटिव ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपायों क बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको ऐसे कुछ कारगर उपाय बताएंगे जिसको करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन-संपदा का वास होता है।
मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान
हिंदू धर्म ग्रंथों में स्वस्तिक को बहुत ही शुभ और पवित्र निशान माना गया है। स्वस्तिक के निशान को सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। ऐसे में घर पर नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में वृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर ऊं, शुभ-लाभ समेत स्वस्तिक का निशान बनना बहुत ही शुभ रहता है।
नमक के पानी का उपाय
नमक में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की शक्ति होती है। ऐसे में अगर घर में कोई वास्तु संबंधी दोष है या फिर नकारात्मक ऊर्जा का असर ज्यादा है तो नमक को पानी में मिलाकर घर के फर्श की सफाई करें। यह प्रक्रिया हर सप्ताह दो बार करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा आप घर के वास्तु दोष की कमियों का दूर करने के लिए नमक के कुछ टुकड़ों को एक कटोरी में रखकर घर के कोनों में रखने से लाभ मिलता है।
घर पर कपूर का प्रयोग करें
वास्तु में कपूर को बहुत ही शुभ और असरदार माना गया है। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नियमित रूप से कपूर, धूप और गुगुल क जलाना चाहिए। इससे न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कपूर के इस उपाय को सुबह और शाम को पूजा के समय यह उपाय करना विशेष रूप से लाभकारी होता है।
तुलसी का पौधा लगाएं
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। तुलसी के पौधे में घर में नकारात्मक ऊर्जा को रोकने और सकारात्मकता लाने में बहुत सहायक होता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी के पत्तों का नियमित उपयोग और इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
घर पर आइने की सही दिशा
जिन घर में नकारात्मक ऊर्जाएं रहती हैं वहां पर कहीं न कहीं दर्पण से संबंधित वास्तु दोष जरूर होते हैं। वास्तु में दर्पण और भारी वस्तुओं को सही दिशा में रखना महत्वपूर्ण माना गया है। दर्पण को कभी भी शयनकक्ष के बिस्तर के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। भारी वस्तुओं को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें और उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और हल्का रखें।
घर पर बांसुरी जरूर रखें
अगर आपके घर में वास्तु से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई दोष है तो घर में भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय बांसुरी को जरूर रखना चाहिए। घर पर बांसुरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। मुख्य द्वार पर बांसुरी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।