उत्तर दिशा को धन का स्थान माना गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए, घर की उत्तर दिशा में वास्तु दोष होने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर दिशा धन की दिशा है, जिसके कारण लोग अपना घर उत्तरमुखी बनवाना चाहते हैं। जिससे उनके घर में धन का आगमन बना रहे। लेकिन कभी-कभी उत्तर मुखी घर होने पर भी व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ता है।
क्योंकि केवल घर को उत्तरमुखी बनाने से घर में धन नहीं आता है बल्कि उत्तर दिशा में वास्तु के नियमों का पालन करना भी अति आवश्यक होता है। अगर उत्तर दिशा में कोई भी दोष होगा तो आपकी घर में पैसों की किल्लत बनी रहेगी, जानते हैं कि उत्तर दिशा में किन वास्तुदोषों के कारण करना पड़ता है, परेशानियों का सामना...