वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी वास्तु के उपयोग से सुनिश्चित सफलता तभी संभव है, जब वह सभी तरह के वास्तु दोषों से मुक्त हो। वास्तु नियमों के अनुसार आपके घर में रखी प्रत्येक चीज ,घरेलु उपकरण एवं इंटीरियर डेकोरेशन का सामान एक प्रतीक के रूप में कार्य करता है। यह आपके अवचेतन मन को प्रभावित करता है, जो उसी के अनुसार काम करना शुरू कर देता है। आपकी सकारात्मक सोच की उत्पत्ति आपके आवास स्थल पर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा पर निर्भर करती है। जब भी हम कोई मकान या फ्लैट खरीदते हैं उसको सुंदर बनाने के लिए उसमें जगह जगह पर कई तरह की लाइटिंग जैसे झूमर, साइड लैंप्स, डांसिंग लाइट्स वगैरह लगवाते हैं। लाइट न सिर्फ घर को रौशन करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है।
लाइट न कम न ज़्यादा
वास्तु के अनुसार घर में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए। प्रकाश की कमी तरक्की में बाधक, कार्यों में विघ्न एवं बहस आदि का कारण भी बन सकती है। अगर लाइट बहुत तेज़ या कम है तो आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है वहीं सही प्रकाश न होना वास्तु दोष भी उत्पन्न करता है और वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
Vastu Upay: खूब आएगी सुख-समृद्धि,जब घर की ऐसी होंगी दीवारें
रंगीन लाइट यहां लगाएं
अगर आप रंगीन लाइट लगवाना चाहते हैं तो इसे घर के मंदिर में लगवा सकते हैं, किसी अन्य हिस्से में न लगवाएं वरना ये आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकती है, इससे आपकी एकाग्रता भंग होती है और मन शांत नहीं रहेगा। मंदिर में रंगीन लाइट के अलावा आप जीरो बल्ब का उपयोग भी कर सकते हैं। घर के अन्य हिस्से में सफेद रंग की रोशनी करें। इससे घर में शांति बनी रहती है और घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहता है।
पश्चिम दिशा में न लगवाएं लाइट
घर के हाल या लिविंग रूम की पश्चिम दिशा में कभी भी लाइट नहीं लगवानी चाहिए। इस दिशा के अलावा आप चाहें तो कहीं भी लाइटिंग करवा सकते हैं। हॉल या लिविंग रूम की उत्तर दिशा में ट्यूबलाइट लगाना अच्छा माना जाता है। वास्तु मत के अनुसार इससे घर में शांति बनी रहती है।
शयन कक्ष में लाइटिंग
बेडरूम में पलंग के सामने वाली दीवार पर लाइटिंग करनी चाहिए, इसे शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच संबन्ध बेहतर रहते हैं,अच्छी बॉन्डिंग रहती है। वहीं दक्षिण दिशा की ओर लाइट लगाने से हमें बचना चाहिए इससे घर में नकारात्मकता आती है। पूर्व दिशा में लाइट लगाना शुभ माना जाता है।
किचन में लाइट
रसोई घर की पूर्व दिशा को वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में लाइट लगाने से घर में अन्न, धन व धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा वास्तु नियमों के अनुसार संध्या काल में घर की सभी लाइट को कुछ देर के लिए जलाना चाहिए और घर को रौशन करना चाहिए इससे घर में सकारात्मकता आती है। सुख-समृद्धि आती है।