फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर में रखें इन पौधे से नहीं आती दरिद्रता, दूर होते हैं वास्तु दोष और बनी रहती है सुख-समृद्धि

Tue, 17 Jun 2025 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र दोनों में कुछ विशेष पौधों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इन पौधों से न केवल वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाती।
विज्ञापन
वास्तु में पौधों का महत्व - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को केवल पर्यावरण शुद्ध करने वाला माध्यम नहीं, बल्कि शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र दोनों में कुछ विशेष पौधों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इन पौधों से न केवल वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाती। आइए जानते हैं ऐसे पांच पवित्र पौधों के बारे में।
विज्ञापन


1. तुलसी का पौधा
तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां यमदूत नहीं आते और लक्ष्मी जी का वास बना रहता है।
वास्तु के अनुसार: तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसे प्रतिदिन जल देने और दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर में पवित्रता बनी रहती है।
विज्ञापन


2. आंवले का पौधा
धार्मिक दृष्टि से आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास माना गया है। आंवला नवमी पर इसकी पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है।
वास्तु के अनुसार: इस पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि भी प्रदान करता है।

Vastu Tips: वास्तु अनुसार घर की छत पर न रखें ये 10 चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं आर्थिक तंगी

3. श्वेत अपराजिता
सफेद अपराजिता देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। इसकी पुष्पों से पूजा करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु अनुसार: इस पौधे को मुख्य द्वार के पास या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सौभाग्य बढ़ाता है।

Vastu Tips: मनीप्लांट ही नहीं ये पौधे भी दूर करते हैं धन की समस्या, घर में लगाने से भर जाएगी तिजोरी

4. बांस का पौधा
बांस का पौधा शुभता, वृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा फेंगशुई के साथ-साथ भारतीय वास्तु में भी समृद्धि देने वाला माना गया है।
वास्तु अनुसार: इसे घर की पूर्व दिशा या लिविंग रूम में रखा जाना चाहिए। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा जीवन में उन्नति और आर्थिक लाभ देता है।

Vastu Tips: आपकी भी जेब में नहीं टिकता पैसा? करें पर्स से जुड़ा ये एक सरल उपाय

5. चंपा या चंपक का पौधा
विज्ञापन

चंपा के फूलों का प्रयोग भगवान शिव और विष्णु की पूजा में किया जाता है। इसकी सुगंध वातावरण को पवित्र बनाती है और मानसिक शांति प्रदान करती है।
वास्तु अनुसार: इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना श्रेष्ठ माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और घर में शुभता बनाए रखता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें