फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: इन 10 वजहों से आपके घर में नहीं होती बरकत

Mon, 25 May 2020 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में कुछ वास्तुदोष ऐसे होते हैं जिन्हें आपको दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के नियम बनाए गए है जिनका पालन करने से घर के सदस्यों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वही अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो लाख कोशिशे करने के बाद भी आपका मन बेचैन रहता है और धन की हानि लगातार होती रहती है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ वास्तुदोष ऐसे होते हैं जिन्हें आपको दूर करना चाहिए।

विज्ञापन


Vastu Tips: घर पर मौजूद वास्तुदोष का इस तरह से कर सकते हैं पहचान

1- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का उत्तर-पूर्व कोना बहुत ही शुद्ध और सकारात्मक माना जाता है। इसे ईशान कोण भी कहते हैं। इस जगह पर कभी डस्टबिन या भारी सामान नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन


2- वास्तु में नल से लगातार पानी का टपकना शुभ नहीं माना जाता। नल से पानी के टपकते रहने से धन का खर्च लगातार बढ़ता जाता है और इससे आर्थिक परेशानियां पैदा होती है।

3- वास्तु के अनुसार घर में रसोई घर पश्चिम दिशा में शुभ मानी जाती है लेकिन इस दिशा में रसोई होने से खर्च भी काफी बढ़ता है।

4- अगर किसी घर की ढ़लान उत्तर पूर्व की दिशा में ऊंचा हो तो इससे धन के आगमन में रुकावट आती है।

5- वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए इससे पति-पत्नी में झगड़े बढ़ते हैं। 

6- वास्तु के अनुसार घर के उत्तर पूर्व में ढ़लान होना चाहिए। और पानी का निकास इसी दिशा में होना चाहिए। उत्तर पश्चिम का भाग हमेशा ऊंचा होना चाहिए।

7-घर की आलमारी हमेशा दक्षिण की दीवार से सटाकर रखना चाहिए ताकि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे। दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी का मुंह होने पर धन नहीं ठहरता है।

8- वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में शौचालय होने पर धन नहीं ठहरता है।
 
9- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर या सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा करके रखने से भी धन का नुकसान होता है। साथ घर के लोग ज्यादा बीमार भी होते हैं।

विज्ञापन

10- दक्षिण-पूर्व दिशा में मेहमानों का कमरा बनाने से परहेज करना चाहिए क्यों कि यह धन आगमन की दिशा मानी जाती है।इस जोन में अतिथि कक्ष होने से धनप्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें