जंग लगा लोहा
यदि आपके घर की छत पर लोहे का कुछ भी समान रखा है तो उसे वहां से हटा दें। वास्तु के अनुसार छत पर जंग लगा हुआ लोहा या सामान पड़ा होना भी अशुभ माना जाता है। यह आर्थिक रूप से ही नहीं शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हो सके तो जंग लगे हुए लोहे को कबाड़ी में बेच दें।
टूटे गमले
घर की छत पर लोगों को बागवानी करने का शौक होता है। ऐसे घर की छत पर गमले होना आम बात है। लेकिन जब वहीं गमले टूट जाते हैं तो हम उसे वहां से हटाते नहीं है बल्कि वहीं पड़े रहने देते हैं जो कि सही नहीं है। वास्तु के मुताबिक टूटे गमले घर में रखना शुभ नहीं होता। यह घर में तकरार उत्पन्न करता है। इसलिए घर की छत में कभी भी टूटे गमले में पौधा भी नहीं लगाना चाहिए।
बांस
लोग जब घर का काम करते हैं तो बची हुई बांस बल्लियां घर की छत पर रखवा देते है। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से जीवन में कई बड़ी परेशनियां उत्पन्न हो सकती हैं। ये वजह भी जीवन में कई परेशानियों का कारण बन सकती है।
झाड़ू
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्सर छत की सफाई के बाद लोग झाड़ू को छत पर ऐसे ही रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक तंगी आने की संभावना रहती है।
पत्ते
घर की छत पर गमले पर लगाए गए पेड़ों से जो पत्ते गिरते हैं, तो उन्हें साफ करना जरूरी होता है। अगर छत पर पत्ते जमा हो गए हैं, तो ये आपकी आर्थिक तरक्की मेंन बाढ़ उत्पन्न करता है। इसलिए छत में यदि उरने पत्ते गिर जाते हैं तो उनकी सफाई अवश्य करें।