फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु अनुसार घर की छत पर न रखें ये 10 चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं आर्थिक तंगी

Sat, 14 Jun 2025 04:37 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना और स्थान किसी न किसी ऊर्जा का केंद्र होता है। जैसे मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, वैसे ही घर की छत को भी एक ऊर्जात्मक क्षेत्र माना गया है।
विज्ञापन
वास्तु के अनुसार ऐसी 10 चीजें जिन्हें घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना और स्थान किसी न किसी ऊर्जा का केंद्र होता है। जैसे मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, वैसे ही घर की छत को भी एक ऊर्जात्मक क्षेत्र माना गया है। छत पर रखी गई अनुपयोगी, भारी या नकारात्मक वस्तुएं जीवन में आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों को जन्म देती हैं। आइए जानें वास्तु के अनुसार ऐसी 10 चीजें जिन्हें घर की छत पर नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन


1. टूटी-फूटी वस्तुएं या कबाड़
वास्तु के अनुसार छत पर टूटी चारपाई, फर्नीचर, लोहे का कबाड़ या बेकार पड़ी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इससे घर में दरिद्रता और कलह का वातावरण बनता है।

2. बंद पानी की टंकियां
छत पर बेकार पड़ी पानी की टंकियां आर्थिक हानि का कारण बनती हैं। यदि पानी की टंकी उपयोग में न हो तो उसे हटा देना चाहिए, अन्यथा यह रुकावट और मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन


3. झाड़ू और पोछा
कई लोग सफाई के बाद झाड़ू-पोछे को छत पर रख देते हैं, जो वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। इससे लक्ष्मी का वास घर से हट सकता है और धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Mangal-Ketu Yuti: मंगल-केतु की महायुति, इन 3 राशियों की होगी तरक्की और आर्थिक वृद्धि

4. काले या गंदे कपड़े
छत पर लंबे समय तक सूखने के लिए रखे गंदे या काले कपड़े भी नकारात्मकता बढ़ाते हैं। यह मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह को बढ़ावा देते हैं।

5. पुराने जूते-चप्पल
अगर छत पर बेकार पड़े जूते-चप्पल जमा हैं, तो यह राहु और केतु जैसे अशुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ाते हैं। इससे जीवन में रुकावट और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

6. बिना उपयोग की मशीन या इलेक्ट्रॉनिक्स
टीवी, वॉशिंग मशीन या कूलर जैसी चीजें अगर खराब होने के बाद भी छत पर रखी हैं, तो यह आर्थिक तंगी और रोग बढ़ा सकती हैं।

Chaturgrahi Yog 2025: चतुर्ग्रही योग बना रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

7. छत पर उग आई झाड़ियां या पौधे
यदि छत पर काई, झाड़ियां या अनचाहे पौधे उग आए हों, तो यह घर की ऊर्जा को बाधित करते हैं और शनि दोष बढ़ाते हैं।

8. तस्वीरें या मूर्तियां (खासतौर पर देवी-देवताओं की)
वास्तु के अनुसार देवी-देवताओं की टूटी हुई या अनुपयोगी मूर्तियों को छत पर नहीं रखना चाहिए। इससे अनिष्ट फल प्राप्त होते हैं और पुण्य कर्मों का क्षय होता है।
विज्ञापन


9. पुराने बक्से या कपड़ों के बोरे
कई बार लोग पुराने कपड़े या सामान के बक्से छत पर रखते हैं, जो भारी ऊर्जा को रोकते हैं। इससे घर में सदस्यों के बीच तनाव और अव्यवस्था बनी रहती है।

10. छत पर बिखरा कूड़ा या कचरा
छत की नियमित सफाई न होने पर जमा हुआ कूड़ा-करकट घर की उन्नति को रोक देता है। यह लक्ष्मी के आगमन में बाधा बनता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें