फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Shastra: किस तरह के घोड़ों की तस्वीर कौन सी दिशा में लगाना अच्छा, जानिए वास्तु के नियम

Tue, 07 May 2024 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

7 घोड़ों की तस्वीर में उगता हुआ सूरज हो, साफ आसमान हो और थोड़ी हरियाली हो तो इसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं क्योंकि यह वायु तत्व को दर्शा रही है।
विज्ञापन
Vastu Tips 2024: वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीरों का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल लोग सिर्फ घर बनाने में ही वास्तु नियमों का ध्यान नहीं रखते बल्कि घर की सजावट में भी वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखते हैं,क्योंकि ये सब वास्तु शास्त्र के नियम वास्तु दोष को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित होते हैं। आमतौर पर आपने घरों में धन और यश देने वाले 7 भागते हुए घोड़ों की तस्वीर देखी होगी जो घर को अच्छी लुक देती है। लेकिन ये तभी शुभ फल देती हैं जब इसे पंचतत्वों के हिसाब से सही दिशा में लगाया जाएं, वरना आपको पैसे के फायदे के बदले नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं घर की किस दिशा में किस रंग की तस्वीर लगानी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व दिशा
यदि 7 घोड़ों की तस्वीर में उगता हुआ सूरज हो, साफ आसमान हो और थोड़ी हरियाली हो तो इसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं क्योंकि यह वायु तत्व को दर्शा रही है। इस दिशा में इससे आपके करियर की ग्रोथ होती है और रुकी हुई गतिविधि में गति आएगी और आपकी उन्नति में मदद मिलेगी, सामाजिक संबंध अच्छे रहेंगे।

उत्तर दिशा
यदि आप ऐसी तस्वीर लाते हैं जिसमें घोड़ों का रंग सफोद है और बैकग्राउंड में समुद्र या पानी है तो यह जल तत्व को दर्शाती है। इसे आप उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं। ये घर की समृद्धि का कारण बनती है। वही धन का आगमन भी होता है।
विज्ञापन


दक्षिण दिशा
यदि आपको ऐसी तस्वीर पसंद आती है जिसमें घोड़ों का बैकग्राउंड लाल या ऑरेंज है और घोड़े भी करीब-करीब इसी रंग के हैं तो ऐसी तस्वीर को आप दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं क्योंकि ये अग्नि तत्व को दर्शा रही है। यदि वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग दक्षिण दिशा में लगी हो, तो यह प्रसिद्धि और सफलता का कारक बनती है।

पश्चिम दिशा
अगर तस्वीर में घोड़े सफेद हैं और बैकग्राउंड भी सफ़ेद है तो इसे आप अपने घर की पश्चिम दिशा या वेस्ट की दीवार पर लगाएं क्योंकि ये आकाश तत्व को दर्शा रही है। घोड़ा गति और सफेद रंग गुणवत्ता का प्रतीक है, ऐसे में इसे रखने से आपके काम में गति और गुणवत्ता आएगी।

दक्षिण-पश्चिम दिशा
यदि आप ऐसी 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना चाह रहे हैं जिसमें पीला रंग है, मिट्टी है, ग्राउंड है या फिर रेगिस्तान है तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं क्योंकि ये अर्थ एलिमेंट यानि पृथ्वी तत्व को दर्शा रही है। ऐसी तस्वीर इस दिशा में लगाने से आप अपना काम बहुत जिम्मेदारी और दक्षता के साथ करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें