लिविंग रूम एक ऐसा स्थान है जहां परिवार के लोग एक साथ बैठकर कुछ समय बिताते हैं। पूरा दिन कैसा गुजरा इस पर चर्चा करते हैं। ऐसे में इस कक्ष का वास्तु सकारात्मक होना आवश्यक है। परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं रहे और उनका जीवन सुखमय हो इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि घर का लिविंग रूम वास्तु के अनुरूप हो। इसके साथ ही उसकी दीवारों का रंग, सजावट, फर्नीचर आदि का सही स्थान पर होना आवश्यक है। इन सबके असंतुलित होने से झगड़ा, तनाव, स्वास्थ्य संबंधी जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।