फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Dosh: आर्थिक तंगी से निजात पाने और किस्मत का साथ हासिल करने के लिए करें लौंग-कपूर का यह उपाय

Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर से वास्तु दोष को दूर करने और जीवन में आर्थिक तरक्की, सुख-शांति के लिए कपूर और लौंग के उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
कपूर के उपाय - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Dosh Remedies: ज्योतिष में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार अगर घर वास्तु के नियमों के अनुरूप नहीं बना होता है तो घर में अक्सर नकारात्मक ऊर्जाएं बनी हुई होती हैं। वास्तु में हर एक दिशा का विशेष महत्व होता है। अगर इन दिशाओं में कोई वास्तुदोष होता है तो घर में बीमारियां और आर्थिक परेशानियां लगातार बनी रहती है। वास्तुशास्त्र में घर का वास्तु ठीक करने के लिए नियम के साथ-साथ वास्तुदोषों को दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाए तो कभी घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश नहीं होगा और घर से हमेशा के लिए वास्तु दोष भी दूर हो जाएगा। आज हम आपको वास्तुदोष को खत्म करने के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हे करने पर घर पर हमेशा सुख-समृद्धि और करियर में सफलता मिलती रहेगी। 

विज्ञापन


पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन


घर के वास्तु दोष दूर करने के प्रभावी उपाय 

  • अक्सर देखा जाता है कि कोई काम कई प्रयासों के बाद भी सफल नहीं होता है। कार्यों में लगातार बाधाएं आती हैं। ऐसे में अपने जीवन से सभी तरह की बाधाओं का खत्म करने के लिए और सफलता हासिल करने के लिए एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
  • अगर घर में  लगातर परिवार के सदस्यों के बीच कलह बनी रहती हो, सुख-शांति में बाधाएं आती हों, दुकान या व्यापार में लगातार घाटा होता हो तो इस तरह के वास्तुदोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के कोनों में कपूर की कुछ गोलियां रख दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों बाद से नकारात्मक ऊर्जाएं भाग जाएंगे और घर में सुख-सुमृद्धि व शांति स्थापित होगी।
  • अगर आपका धन किसी के पास लंबे समय तक फंसा हुआ है और बेवजह फिजूल खर्चें बढ़ रहे हो तो लाल गुलाब के फूल में कपूर और लौंग का टुकड़ा डालकर मां दुर्गा का अर्पित कर दें। इससे धन लाभ के साथ आपका फंसा धन भी वापस मिल जाएगा। शाम के समय रोजाना कपूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करने से घर से वास्तुदोष खत्म हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
  • अक्सर धन की हानि होती है और आर्थिक समस्या बनी रहती हो तो सुबह और शाम के समय किचन के पास में एक कटोरी में कुछ लौंग के टुकड़े और कपूर को जला दें। इस उपाय से धन हानि की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।
  • सोए हुए भाग्य को जागने के लिए शनिवार क दिन नहाने के पानी में कपूर के कुछ हिस्सों को डालकर स्नान कर लें। इस उपाय से तरक्की में आ रही बाधाएं और किस्मत का साथ मिलता है।
  • आकस्मिक दुर्घटना से बचने लिए शाम की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लोंग डालकर आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें