फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार, सुख-समृद्धि के साथ रिश्ते में बढ़ेगी मिठास

Wed, 14 Feb 2024 09:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी चीजों का चुनाव करें जो खूबसूरत होने के साथ ही शुभ हों। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें उपहार के रूप में देना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें ये उपहार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद ही खास होता है। इस माह में 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े इस दिन को यादगार बनाने और अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन हर किसी को अपने प्यार का इजहार करने के लिए मौका मिलता है। ऐसे में प्यार करने वाले अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोचते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी चीजों का चुनाव करें जो खूबसूरत होने के साथ ही शुभ हों। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें उपहार के रूप में देना अच्छा माना जाता है। ये लकी तोहफे आपके रिश्ते में मधुरता लेकर आएंगे। साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ाएंगे। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 

विज्ञापन


Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर गलती से भी पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

विंड चाइम 
विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और दुर्भाग्य को दूर करने में मदद करता है। इससे निकलने वाली मधुर ध्वनि चारों ओर सकारात्मकता फैलाती है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर आप अपने साथी को विंड चाइम गिफ्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हाथी का जोड़ा
वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को हाथी का जोड़ा गिफ्ट कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार में हाथी अथवा हाथी का जोड़ा देना या पाना शुभ माना जाता है। ये हाथी चांदी, पीतल या लकड़ी का दिया जा सकता है।

लव बर्ड्स
वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को लव बर्ड्स की अच्छी सी तस्वीर या फिर कोई मूर्ति गिफ्ट कर सकते हैं। लव बर्ड्स को उपहार में देने से आपके रिश्तों में मिठास और ज्यादा बढ़ जाएगी।

बांस का पौधा 
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को शुभ माना जाता है। ये सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को बांस का पौधा उपहार के तौर पर दे सकते हैं। ऐसा करने से उसे करियर में तरक्की मिलेगी। 

लाफिंग बुद्धा
वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को लाफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार के रूप में दे सकते हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में समृद्धि, शांति और सकारात्मकता लाते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें