फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, जानें इस दिन गिफ्ट में क्या देना होता है शुभ

Wed, 14 Feb 2024 09:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentine Day 2024 Gift Ideas: यदि आप वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर उपहार देते हैं तो आपके अपनों के जीवन से कष्ट तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही उनके जीवन में खुशियों का आगमन भी होगा। ध्यान रहे कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें गिफ्ट में कभी नहीं देना चाहिए यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पंहुचा सकती हैं।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर भूलकर भी पार्टनर को न दें ऐसे उपहार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Valentine Day 2024 Gift Ideas: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं बल्कि उन लोगों के लिए भी खास होता है जो एक-दूसरे से दिल से जुड़े हुए होते हैं। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने पार्टनर या जीवनसाथी को तरह-तरह के उपहार देते हैं। पर कई बार आप इस उलझन में होते हैं कि ऐसी कौनसी वस्तु उपहार में दी जाए कि लेने वाला खुश भी हो जाए और उसके लिए दिया हुआ उपहार शुभ भी हो। यदि आप वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर उपहार देते हैं तो आपके अपनों के जीवन से कष्ट तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही उनके जीवन में खुशियों का आगमन भी होगा ।ध्यान रहे कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें गिफ्ट में कभी नहीं देना चाहिए यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पंहुचा सकती हैं।
विज्ञापन


खुशियां देंगे ये उपहार
  • पिंक और रेड रोज उपहार में देना और लेना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे आपस  के बीच प्रेम बढ़ता है और वह एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं। रिश्तों की महक को बनाए रखने क़े लिए ताज़े फूल या फूल-पत्तियों की पेंटिग गिफ्ट में देना काफी शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार पियोनिया क़े फूल शुभ होते हैं। इनके फूल उपहार में लेने या देने वाले दोनों क़े परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।
  • सात घोड़ों की तस्वीर को भी वास्तु के अनुसार उपहार में देना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सात घोड़ों को सूर्य के रथ का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में रखने से आय के स्रोत बढ़ने लगते हैं और घर में सुख और समृद्धि का वास भी होता है।
  • ज्योतिष और वास्तु दोनों में चांदी-सोने को बहुत मंगलकारी माना गया है, इसलिए यदि आप चांदी या सोने से बना कोई आइटम भेंट देते हैं तो उनकी समृद्धि में विकास तो होगा ही साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होगा।
  • वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा या मिट्टी से बनी कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इससे लेने वाले के सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही उनके जीवन में सुख और शांति का भी वास होगा।

भूलकर भी न दें ये चीजें
  • हम भगवान की प्रतिमा या पेंटिंग देना सही मानते हैं, जबकि यह गलत है। वास्तुविज्ञान के अनुसार, भगवान की मूर्तियां यदि घर में हों, तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने क़े सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई ऐसा न करे, तो इसका उस पर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। यदि आप इन्हें देना ही चाहते हैं तो उन लोगों को ही यह उपहार दें जो इनका सम्मान क़े साथ ध्यान रख सके।
  • धातु की धारदार वस्तुएं जैसे- कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ भी उपहार स्वरूप नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपस के रिश्ते खराब हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार रुमाल और पेन भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे लेने और देने वाले पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप अपने व्यवसाय से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देते हैं तो आपको अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है।
  • पानी से जुड़ी हुई चीजें जैसे- एक़्वेरियम, झरना, कछुआ आदि भी गिफ्ट में देने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार कांटेदार और बोनसाई पेड़ उपहार में देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें