फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के इस हिस्से में पौधे रखना होता है अशुभ, हो सकता है मधुमेह

Tue, 09 May 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
गलत दिशा में ना रखें पौधे
विज्ञापन
घर का गलत वास्तुदोष व्यक्ति को आर्थिक रूप के अलावा शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि वास्तुशास्‍त्र रोगों को भी ठीक कर सकता है। इसी में वास्तुशास्‍त्र में मधुमेह रोग का भी उपचार मौजूद है। इसके लिए आपको घर में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, जिसे रोगी को ऊर्जा मिल सके।
विज्ञापन


- घर का दक्षिण पश्चिम कोण मधुमेह रोग को बढ़ाने का अहम कारक है। यदि  दक्षिण पश्चिम कोण में कुआं, पानी का बोरिंग या भूमिगत पानी का स्‍थान हो तो इससे मधुमेह बढ़ता है। यही नहीं इस कोण में बगीचा और छोटे छोटे पौधे भी नहीं होने चाहिए।

-दक्षिण पश्चिम कोना घर में छोटा या सिकुड़ा हुआ हो तो इससे भी मधुमेह बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।  इसीलिए कोशिश करें कि यह हिस्सा सबसे ऊंचा हो।

-घर के ब्रह्म स्‍थान का भारी होना, घर के मध्‍य में अधिक लोहे का प्रयोग या ब्रह्म स्‍थान सीढ़ियों हो तो ये भी मधुमेह को न्यौता देती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

मधुमेह होगा कम
- भूलकर भी अपने बेडरूम में कभी खाना ना खाएं और ना भी जूते, चप्पल रखें।

- मिट्टी के घड़े में रोज तुलसी के कुछ पत्ते डालकर उसका पानी पिएं।

- हर रविवार को सूर्य को जल अर्पित करके बंदरों को गुड खिलाएं। कुछ समय बाद आपको अनुभव होगा कि आपका मधुमेह रोग काफी हद तक कम हो गया है।

- ईशान कोण में रखी लोहे की सभी वस्तुओं को हटा लें और हल्दी की एक गांठ को सिल पत्‍थर पर पीसकर रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट पिएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें