छोटी- छोटी बात पर चिंता तनाव का रूप ले लेती है।
अगर आपको भी छोटी- छोटी बात पर तनाव हो जाता है और डॉक्टरों की सलाह से भी आपको राहत नहीं मिल पा रही है तो एक बार आपको वास्तु टिप्स भी अपनाना चाहिए। वास्तु की माने तो दिन में एक बार चांदी के ग्लास से पानी पीने से गुस्से पर काबू पर पाया जा सकता है, जो तनाव का एक बड़ा कारण माना जाता है। यहां हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे वास्तु टिप्स, जो मानसिक तनाव को कम करने के लिए दवाई से भी ज्यादा प्रभावी है।
यह भी पढ़ें- हादसों की संभावनाओं को कम कर देती है कार में रखी यह छोटी सी चीज, आजमा कर देखें
- अगर आपको घर में नकारात्मकता का आभास होता है तो घर में शाम को सुगंधित व पवित्र धुआं करें। जिसके घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा।
- कुछ लोग बेडरूम में एल्कोहल का प्रयोग करते है, लेकिन ऐसा करने से तनाव बढ़ता है। बेडरूम में एल्कोहल के इस्तेमाल से डरावने सपने आते है। साथ ही व्यक्ति को कई रोग जकड़ लेते हैं।