हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होत है जिस कारण इस हरिप्रिया भी कहते हैं। भगवान विष्णु की पूजा में बिना तुलसी दल के अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है जिस कारण से यह शुभता और संपन्नता का प्रतीक होती है। वास्तु में तुलसी के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत माना गया है। तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है ऐसे में इस पौधे के पास पवित्रता का बहुत ही ध्यान रखना होता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती है जिसे शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें रखना वर्जित होता है।
कूड़ेदान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां भी तुलसी का पौधा हो वहां पर कूडेदान नहीं होना चाहिए और ना ही कूड़ा एकत्रित हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है अगर तुलसी के पौधे के पास कूड़ा होता है तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा में आने में बाधा आती है। इससे आर्थिक परेशानियों में इजाफा होता है।
तुलसी के पौधे पास न रखें जूते चप्पल
हिदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है ऐसे में इसके पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा है तो वहां पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष पैदा होता है।
कांटेदार पौधे
तुलसी के पौधे के आपपास कांटेदार पौधा लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। वास्तु में बताई गई दिशा में ही और उचित स्थान पर ही तुलसी का पौधा रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे पर कबाड़ न करें जमा
तुलसी के पौधे के पास कभी भी पूराने सामान को एकत्रित करके नहीं रखना चाहिए। इससे शुभता पर नकारात्क प्रभाव पड़ता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को हमेशा साफ और अच्छी जगहों पर ही रखना शुभ होता है।
तुलसी के पौधे पर ना रखें साफ-सफाई का सामान
भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, पोछा, डस्टबिन और सफाई में काम आने वाली दूसरी चीजों को ना रखें। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा में बाधाएं आती हैं।
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।