फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो सावन में ऐसे लगाएं शिवजी की तस्वीर

Sun, 13 Jul 2025 11:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2025: सावन मास में लगाए गए चित्र से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और घर के सदस्यों को मानसिक शांति व सकारात्मकता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
sawan 2025 - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2025: भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास शुरू हो चुका है । यह माह भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ और फलदायक समय माना गया है। हिन्दू धर्म में यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान शिवलिंग अभिषेक, रुद्राष्टाध्यायी का पाठ, व्रत-उपवास, जल चढ़ाने जैसे कर्मों से भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। इसी क्रम में यदि इस पवित्र माह में घर में भगवान शिव की तस्वीर श्रद्धा और वास्तु के अनुसार लगाई जाए, तो यह विशेष रूप से मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली मानी जाती है।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता के अनुसार शिव तस्वीर का महत्व
पुराणों के अनुसार भगवान शिव को त्रिदेवों में संहारकर्ता होते हुए भी करुणा और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव के रूप में जाना जाता है। वे स्वभाव से सरल, कृपालु और भक्तों की पुकार पर तुरंत कृपा करने वाले हैं। उनकी तस्वीर को घर में लगाना उनकी कृपा को आमंत्रित करने जैसा माना जाता है। खासकर सावन मास में लगाए गए चित्र से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और घर के सदस्यों को मानसिक शांति व सकारात्मकता प्राप्त होती है। आइए जानतें है वास्तु के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर लगाने के 7 मुख्य नियम

1. दिशा का चयन करें (ईशान कोण सर्वोत्तम)
वास्तु में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। देवी-देवताओं के लिए ईशान कोण की दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस कारण से इस दिशा में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार वास्तु के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। 
विज्ञापन


2. शांत और सौम्य मुद्रा वाला चित्र चुनें
भगवान भोलेनाथ हमेशा ही योग और साधना में ध्यानमग्न रहते हैं ऐसे में मानसिक शांति और संतुलन के लिए घर पर  भगवान शिव की ध्यानमग्न मुद्रा, बैठी अवस्था, शिव-पार्वती परिवार या कैलाश पर्वत पर विराजित शिव की तस्वीर लगाना शुभ होता है। 

3. रौद्र या तांडव रूप वाली तस्वीर न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार भोलेनाथ की कुछ तस्वीरों को घर पर नहीं लगाना चाहिए।  शिव के तांडव, रौद्र या अघोर रूप की तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। 

Vastu Tips: कछुआ से जुड़ा यह छोटा उपाय बदल सकता है घर की किस्मत, जानिए वास्तु नियम

4. मुख्य द्वार के समीप न लगाएं
कभी भी घर के मुख्य द्वार पर भगवान शिव की कोई भी प्रतिमा को नहीं लगाना चाहिए। बल्कि स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमा को लगाना ज्यादा शुभ रहता है। घर के इस स्थान पर भगवान शिव की तस्वीर को लगाने से ऊर्जा का प्रभावों में कमी आती है। 

5. पूजा स्थल में लगाना श्रेष्ठ
शिव आराधना,पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए घर में बने मंदिर में शिव जी की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Sawan 2025: सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें शुभ दिशा और वास्तु उपाय

6. तस्वीर का आकार बड़ा और स्पष्ट हो
जब भी घर पर भगवान शिव की कोई फोटो लगाएं उसका आकार बड़ा और स्पष्ट होना चाहिए। कभी भी घर पर छोटी तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। 

Vastu Tips: घर में लगाएं मनोकामना अनुसार श्रीगणेश के ये आठ शुभ स्वरूप, मिलेगी सफलता और समृद्धि

7. बेडरूम, किचन और बाथरूम के सामने न लगाएं
विज्ञापन

वास्तु में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर को घर के कुछ हिस्सों में लगाना वर्जित होता है। भगवान शिव की तस्वीर को कभी रसोईघर, शयनकक्ष और फिर स्नानघर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मता फैलती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें