फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा घर धन और स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर में लोग उन्नति और खुशी की कामना करते हैं। लेकिन कभी कभी घर आपके सपनों और चाहतों को पूरा होने में बाधक भी बन जाता है।
विज्ञापन


वास्तु विज्ञान के अनुसार घर अगर वास्तु दोष से मुक्त न हो तो घर में रहने वाले लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। समय-समय पर आर्थिक परेशानी भी बनी रहती है।

लेकिन घर कब आपकी चाहतों के विपरीत फल देने लगता है, अगर आप यह जानना चाहते हैं तो इसका जवाब है।

घर नीचे जमीन में दबी चीजें

वास्तु विज्ञान के अनुसार जब गृह निर्माण के समय घर के नीचे जमीन में हड्डियां, राख, किसी मृत व्यक्ति की वस्तुएं दबी रह जाती है तो घर में वास्तु दोष बना रहता है। ऐसे घरों में आकस्मिक घटनाएं होती रहती हैं।

तनाव और चिंताओं से व्यक्ति परेशान होता है। स्वास्थ्य और धन संबंधी परेशानी भी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में वास्तु पूजन और कुल देवी-देवता की पूजा से लाभ मिलता है।

जब घर के नीचे हो बेसमेंट

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में बेसमेंट का होना वास्तु के नियम के विरुद्ध है। इसका कारण यह है कि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है जिससे यहां सूर्य की रोशनी एवं प्राकृतिक वायु नहीं पहुंच पाती है।

इससे बेसमेंट में सकारात्मक उर्जा की कमी रहती है। लगतार बेसमेंट में रहने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अगर बेसमेंट बनवाना जरूरी हो तब बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवाएं ताकि बेसमेंट पूरी तरह जमीन के भीतर न रहे। बेसमेंट का मुख्यद्वार पूरब या उत्तर पूर्व दिशा में बनवाएं ताकि बेसमेंट में प्राकृतिक रोशनी आ सके।

उत्तर और पूर्वी भाग को खुला रखें ताकि वायु का प्रभाव लगातार बना रहे। प्लाट के किसी एक भाग में बेसमेंट बनाना हो तो उत्तर अथवा पूर्व दिशा में बेसमेंट बनवाएं।

बेसमेंट को अंदर से पिंक या ग्रीन कलर से पेंट कराना चाहिए। डार्क ब्लैक और रेड कलर बेसमेंट के लिए अनुकूल नहीं होता है। इससे बेसमेंट की उर्जा प्रभावित होती है।

बेसमेंट के मुख्य द्वार पर उर्जा प्रदान करने वाले पौधे लगाने चाहिए। तुलसी और गुलाब का पौधा बेसमेंट के बाहर लगाना बेहतर होता है। बेसमेंट में काम करने वाले कों हमेशा अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
विज्ञापन

घर के सामने इनका होना ठीक नहीं

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर के मुख्य द्वार के समाने कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। घर के सामने वृक्ष, खंभा, मंदिर या कांटेदार पौधे होने पर अवरोध माना जाता है। अगर इनकी छाया घर के मुख्य द्वार तक नहीं पड़ रही हो तब वास्तु दोष नहीं लगता है।

मुख्य द्वार के सामने इनके होने पर उन्नति और आर्थिक विकास का मार्ग अवरूद्घ हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें