फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri Ke Upay: घर का वास्तु सुधारना है, तो महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय

Fri, 18 Feb 2022 12:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MahaShivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से घर के वास्तुदोष को भी दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं भगवान शिव के कौन से उपायों से घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
MahaShivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से घर के वास्तुदोष को भी दूर किया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maha Shivratri Ke Upay: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह की रात्रि है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से भक्त की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भांग-धतूरा, दूध, चंदन, भस्म जैसी कई वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से घर के वास्तुदोष को भी दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं भगवान शिव के कौन से उपायों से घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MahaShivratri Ke Upay: घर में सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलहरी के जल को घर लाएं। - फोटो : istock
जलहरी के जल का घर में छिड़काव 
महाशिवरात्रि के दिन घर में सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलहरी के जल को घर लाएं। उसके बाद 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय'  मंत्र जपते हुए उस जल से पूरे भवन में छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मकता का वास होगा। 

MahaShivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है।  - फोटो : self
उत्तर-पूर्व दिशा में करें रुद्राभिषेक 
यदि आपके घर में गृह-क्लेश, रोग या अन्य समस्याएं हैं, तो उसको दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। 

MahaShivratri Ke Upay: हाशिवरात्रि के दिन घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं - फोटो : अमर उजाला
बेल वृक्ष के नीचे घी का दीपक लगाएं
यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो उससे निजात पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसे जल दें। महाशिवरात्रि के दिन शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाने से वास्तु दोष कम होता है। 
विज्ञापन

MahaShivratri Ke Upay: गृह क्लेश दूर करना चाहते हैं तो उत्तर पूर्वी दिशा में महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर लगाना शुभ होता है। - फोटो : istock
उत्तर पूर्व दिशा में शिव परिवार लगाएं 
गृह क्लेश दूर करना चाहते हैं तो उत्तर पूर्वी दिशा में महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर लगाना शुभ होता है। भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय की तस्वीर लगाने से घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें