फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटका ही नहीं वास्तुदोष भी कम करता है नींबू, जानिए कैसे

Sat, 13 May 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
नींबू
विज्ञापन
किसी भी चौराहें पर नींबू देखकर अक्सर लोग उससे दूरी बना लेते है। अक्सर लोग नींबू का इस्तेमाल सिर्फ टोने टोटके या नजर उतारने आदि में ही करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यही नींबू वास्तुदोष को भी कम करता है। नींब जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही वास्तुदोष दूर करने के लिए भी अच्छा होता है। नींबू का पौधा घर में होने से नकारात्मक शक्तियां घर में नहीं आती, वहीं वास्तुदोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
विज्ञापन


- अगर आपके घर में कोई स्वस्‍थ व्यक्ति अचानक ही बीमार पड़ जाए और कोई भी दवाई काम नहीं कर रही हो तो उस व्यक्ति के लिए नींबू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में एक साबूत नींबू के ऊपर काली स्याही से 307 लिख दें और उस व्यक्ति के ऊपर उलटी तरफ से सात बार घुमाएं। इसके बाद उस नींबू को चार भागों में इस तरह से काटे कि वो नीचे से जुड़ा रहें। नींबू को घर के बाहर किसी निर्जन स्‍थान पर फेंक दें। 

- यदि आप रात में डरावने सपनों की वजह से सो नहीं पाते और डर जाते हैं तो तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख के सोएं और उस नींबू के सूख जाने के बाद उसे हटाकर उसकी जगह दूसरा नींबू रख दें। ऐसा लगातार पांच बार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें